भारत के अंडर-19 स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वैभव ने पूर्व भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा है।

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 6 छक्के लगाकर उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने अब तक अंडर-19 वनडे में 41 छक्के जड़े हैं। वहीं चंद के नाम 38 छक्के है। वैभव इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां भारतीय टीम को तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
पहले वनडे में 38 गेंदों में शानदार पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी दूसरे वनडे में शानदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के दो गेंदों पर शून्य पर आउट होने के बाद 68 गेंदों में 70 रनों की पारी खेलकर दूसरे विकेट के लिए एक मजबूत साझेदारी बनाई।
वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इस छक्कों के बदौलत वैभव ने 10 पारियों में 41 छक्के लगाए। जबकि चंद ने 21 पारियों में 38 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। सूर्यवंशी ने युवा वनडे मैचों में 540 रन बनाए हैं, जिनमें से एक-चौथाई से ज़्यादा (26%) रन बाउंड्री से आए हैं।
वेदांत और अभिज्ञान रहे जीत के हीरो
वैभव सूर्यवंशी ने भले ही टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई लेकिन 10वें ओवर तक तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू की जोड़ी क्रीज पर टिक गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज फिर शिकार नहीं कर पाए। 123 गेंदों पर दोनों के बीच 152 रनों की नाबाद सांझेदारी हुई और भारत लक्ष्य तक पहुंच गया। वेदांत ने 69 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। अभिज्ञान ने तेजी से रन बनाए और 74 गेंदों पर 8 चौकों के साथ 5 छक्के लगाकर 87 रन ठोक दिए।
तीसरा वनडे 26 सितंबर को खेला जाएगा इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच सीरीज का तीसरा वनडे 26 सितंबर को होगा। इसके बाद दोनों टीमें 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगी। सीरीज का पहला फोर-डे टेस्ट मैच 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
आयुष महात्रे की घातक गेंदबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरू भी खराब रही। 64 के स्कोर तक टीम ने 4 विकट गंवा दिए। हालांकि, जेडन ड्रेपर ने एक छोर संभालते हुए शतकीय पारी खेली। उन्हें जोन जेम्स (38) का साथ मिला, लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। ड्रेपर 107 रन बनाकर कप्तान आयुष महात्रे का शिकार बने।
भारत की तरफ से कप्तान आयुष महात्रे ने 4 ओवर नें 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वह सीएसके के आईपीएल खेल चुके हैं। कनिष्क चौहान को दो विकेट मिले। इस जीत के साथ ही भारतीय अंडर-19 टीम ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।