एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में की जगह पक्की , अब पाकिस्तान-बांग्लादेश में फाइनल में होगी जंग

भारतीय टीम ने बुधवार को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए, इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए। इस जीत के साथ भारतीय टीम एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना पाकिस्तान या बांग्लादेश से होगा।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन पावरप्ले में ही दोनों बल्लेबाजों ने गियर बदले हैं और ताबड़तोड़ रन बनाए। शुभमन गिल 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दो रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में 75 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव 11 गेंद में 5 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या 29 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 15 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिशेक शर्मा ने मैच में अंधाधुंध पारी खेली और उन्हे मैन आफ द मैच चुने गए।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। तंजीद हसन तीन गेंद में एक रन ही बना सके। इमॉन ने 19 गेंद में 21 रन बनाए। तौहीद 10 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। शमीम हुसैन खाता नहीं खोल सके, उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। कप्तान जाकिर अली 5 गेंद में 4 रन ही बना सके। सूर्यकुमार यादव ने उन्हें रन आउट किया। मोहम्मद सैफुद्दीन 7 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सैफ ने 51 गेंद में 69 रन की पारी खेली। रहमान 11 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। अभिषेक के अलावा शुभमन गिल ने 29 रन तो वहीं हार्दिक पांड्या ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों 168 रन बना सकी।

बांग्लादेश की राह हुई मुश्किल

जैकर अली की टीम जब 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने एक छोर पर खड़े होकर 69 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। जिसके कारण ही टीम 41 रनों से हार गई. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 3 तो वहीं जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में हार के बाद अब बांग्लादेश का पाकिस्तान के खिलाफ मैच करो या मरो का मुकाबला बन गया है।

इस नतीजे के बाद अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच फाइनल के लिए टक्कर होगी। गुरुवार 25 सितंबर को इन दोनों टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा और जो भी इसे जीतेगा उसे ही फाइनल का टिकट मिलेगा। दोनों टीम के 2-2 पॉइंट्स हैं और अगला मैच जीतने वाली टीम 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंचेगी और टीम इंडिया से भिड़ेगी। वहीं टीम इंडिया की इस जीत के कारण श्रीलंका फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई।

Exit mobile version