BREAKING

Ludhiana

JALANDHAR POLICE का बड़ी कारर्वाई: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 गैंगस्टर साथियों से 8 पिस्तौल बरामद, अपराध नेटवर्क को पुलिस का करारा झटका

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार करते हुए तीन कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं, जिससे इस मामले में कुल बरामद पिस्तौलों की संख्या आठ हो गई है। इससे पहले इसी मामले में दो पिस्तौल पहले ही जब्त की जा चुकी थीं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनकरण सिंह देओल, सिमरजीत सिंह और जयवीर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग के करीबी सहयोगी हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपित मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लाकर पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे।

मुठभेड़ के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार सुबह सलेमपुर मसंदा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपियों को जिले से भागने की कोशिश करते हुए दबोचा। मुख्य आरोपी मनकरण सिंह देओल लंबे समय से वांछित था और कई गंभीर मामलों में उसका नाम शामिल है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से विदेशी 9 एमएम पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस गिरफ्तारी से जालंधर और आसपास के इलाकों में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क को करारा झटका लगा है।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने थाना रामामंडी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हथियारों की आपूर्ति नेटवर्क का पूरा पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह जानना महत्वपूर्ण है कि ये हथियार कहां से आए, किसने सप्लाई किया और यह किन गिरोहों तक पहुंचने वाले थे।पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा है, “संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अवैध हथियारों की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने और पंजाब की सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

अवैध हथियारों की तस्करी  बड़ी चुनौती

मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस अब डिजिटल ट्रांजेक्शन, फोन कॉल रिकॉर्ड और सूचनादाताओं की मदद से इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है।पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस ने कई ऐसे ऑपरेशन चलाए हैं, जिनमें अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को पकड़ा गया है। जालंधर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध हथियार सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds