KAPURTHALA ARMY CANTT की खुफिया जानकारी की लीक, अहम जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में पंजाब पुलिस ने किए 2 लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कपूरथला जिले में एक बड़े जासूसी आंतकी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान के लिए गुप्त सूचनाएं भेजने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने भारतीय सेना के संवेदनशील और गोपनीय योजनाओं को पाकिस्तान के हैंडलर्स को भेजा, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।पुलिस के अनुसार यह मामला एक गुप्त सूचना के आधार पर उजागर हुआ। थाना कोतवाली के SHO इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि एक मुखबिर ने सूचना दी कि राजा, निवासी गांव मुश्कवेद न्यू, कपूरथला, आर्मी कैंट में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है और पाकिस्तान के संपर्क में है।मुखबिर के अनुसार राजा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कैंट एरिया की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेज रहा था। इसके साथ ही वह भारतीय सेना की गोपनीय योजनाओं की जानकारी भी पाकिस्तान में साझा कर रहा था। SHO ने बताया कि राजा को इस जासूसी के लिए पैसे भी मिल रहे थे।

गिरफ्तार हुआ आरोपी 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजा को गिरफ्तार किया। राजा की गिरफ्तारी के बाद उसकी मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई, जिसमें देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान के हैंडलर्स के साथ बातचीत के ठोस प्रमाण मिले।जांच में सामने आया कि राजा अगस्त माह से लगातार पाकिस्तान के संपर्क में था और नियमित रूप से संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। पूछताछ के दौरान राजा ने एक अन्य आरोपी का नाम लिया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।DSP शीतल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इस काम में राजा के साथ समीपवर्ती जिलों के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सैन्य प्रतिष्ठान की सुरक्षा को खतरा

राजा ने नौकरी की आड़ में उसे आर्मी कैंट एरिया में प्रवेश मिला और उसने इस अवसर का फायदा उठाते हुए संवेदनशील तस्वीरें और अन्य गोपनीय जानकारी अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी। यह जानकारी सेना की सुरक्षा और देश की एकता के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती थी।पुलिस ने इस मामले में स्पष्ट किया कि फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही सभी शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितनी संवेदनशील जानकारी लीक की गई और इस नेटवर्क की फंडिंग कहां से हो रही थी।

पंजाब पुलिस की सतर्कता 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इस सतर्कता और मुखबिर की गुप्त सूचना के कारण ही समय रहते इस जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया गया है।राजा और उसके सहयोगी ने भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी लीक कर देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को खतरे में डाला है। हमारी टीम इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”पुलिस ने साफ किया है कि इस जासूसी नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जांच टीम उनके पता लगाने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्राप्त जानकारी की गहन जांच जारी है।

DSP शीतल सिंह ने कहासुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल रखते हुए इस नेटवर्क को पूरी तरह उजागर किया जाएगा ।पंजाब पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि समय पर सतर्कता और सही जानकारी के आधार पर जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया जा सकता है। यह गिरफ्तारी भारतीय सेना और देश की सुरक्षा के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि संवेदनशील सूचनाओं की समय पर रक्षा करना किसी भी राष्ट्र की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।

 

Exit mobile version