BREAKING

AAJ KA VICHAR 23 hours ago
Chandigarh

CHANDIGARH में कोहरे का कहर, ठंड़ में हुई बढ़ौतरी, विजिबिलिटी हुई कम ,सड़क और हवाई यातायात ठप्प

चंडीगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शहर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं।कम दृश्यता के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी पड़ा। जिससे कई फ्लाइट देरी से चलीं और कुछ को डायवर्ट करना पड़ा।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सुबह 5:55 बजे पुणे से आने वाली फ्लाइट देरी से पहुंची। 7:15 बजे जयपुर से आने वाली फ्लाइट को जयपुर ही डायवर्ट कर दिया गया, जबकि 7:30 बजे बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट भी जयपुर की ओर मोड़ दी गई। इसके अलावा 7:45 बजे अबू धाबी से आने वाली उड़ान भी देरी का शिकार हुई।

चंडीगढ़ से रवाना होने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा। सुबह 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि 5:55 बजे लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 7:25 बजे रवाना हो सकी। सुबह 9:00 बजे तक की लगभग सभी उड़ानें देरी से ही संचालित हुईं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है, साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर बताया कि अमृतसर, चंडीगढ़ और रांची हवाईअड्डों पर लगातार कम होती विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और उड़ान की स्थिति की जानकारी पहले से जांचने की अपील की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds