चंडीगढ़ प्रशासन ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर के सरकारी अस्पतालों की OPD (बाह्य रोगी विभाग) का समय बदलने का बड़ा निर्णय लिया है। नए शेड्यूल के अनुसार, यह बदलाव 16 अक्टूबर 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन के अनुसार, अब सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल (GMSH), सेक्टर 16 और इसके अंतर्गत आने वाली सभी डिस्पेंसरी/ AAM / UAAM , साथ ही सिविल अस्पताल, सेक्टर 22, सिविल अस्पताल मनीमाजरा और सिविल अस्पताल सेक्टर -45 में OPD का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
क्यों किया गया समय में बदलाव?
शहर में सर्दियों के दौरान सुबह और शाम के समय धुंध और ठंड बढ़ने की संभावना रहती है। दूर-दराज इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए यह कठिनाई हो सकती है। प्रशासन ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए OPD के समय में बदलाव किया है, ताकि मरीज आसानी से अस्पताल आ सकें और उन्हें ठंड या कोहरे के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
किन अस्पतालों और डिस्पेंसरी में समय बदला गया?
GMSH, सेक्टर 16 और इससे संबद्ध सभी डिस्पेंसरी/ AAM / UAAM और सिविल अस्पताल, सेक्टर 22 व सिविल अस्पताल, मनीमाजरा और सिविल अस्पताल, सेक्टर 45 के अस्पतालों में पहले OPD का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। अब इसे 9 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है।
किन डिस्पेंसरी में समय में कोई बदलाव नहीं किया गया?
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निम्नलिखित स्थानों की OPD समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सेक्टर 29 और सेक्टर 23 की ESI डिस्पेंसरी और UT सचिवालय की डिस्पेंसरी व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी की समय में कोई बदलाव नही किया गया है।
प्रशासन का संदेश
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि नए शीतकालीन समय के अनुसार ही OPD सेवाओं का लाभ लें। समय में यह बदलाव मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।