BREAKING

4 days ago
ChandigarhHaryana

BREAKING NEWS: हरियाणा कैडर के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली , पुलिस महकमे में शोक की लहर

हरियाणा  कैड़र के ADGP  रैंक के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और सनसनी का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, वाई पूरन कुमार का शव सेक्टर-11, मकान नंबर-116 में मिला। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है।फिलहाल  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी  विदेश दौरे पर

IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार इस समय विदेश दौरे पर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गई हुई हैं।

हाल ही में हुआ था ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि वाई पूरन कुमार का 29 सितंबर 2025 को ही तबादला हुआ था। उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल में ADGP नियुक्त किया गया था। यही वह जेल है, जहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है। ट्रांसफर के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने उनके घर से किसी सुसाइड नोट की बरामदगी की जानकारी नहीं दी है। अधिकारी सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं—चाहे वह पारिवारिक कारण हों, मानसिक दबाव हो या पेशेवर तनाव हो।इस घटना से हरियाणा पुलिस में शोक की लहर है। एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी के अचानक इस तरह दुनिया छोड़ देने से कईँ सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ में काम करने वाले अधिकारियों का कहना है कि वह बेहद शांत और पेशेवर स्वभाव के आफिसर थे, उनके इस कदम ने सबको हैरान करके रख दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds