BREAKING

Punjab

राजवीर जवंदा की हालत नाजुक वेटिंलेंटर पर हैं राजवीर जवंदा ,जिंदगी और मौत की लड़ रहे जंग

पंजाबी कलाकर राजवीर जवांदा जो कि वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। परिवार और फैंस लगातार उनके सलामत होने की अरदास कर रहे हैं। आज हम उनकी जिंदगी के बारे में जानते हैं।

राजबीर जवंदा एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं। वे पंजाबी संगीत उद्योग में अपनी अनोखी गायकी शैली और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1990 में पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के पोंना गांव में एक सिख जट्‌ट परिवार में हुआ था। राजबीर का परिवार पंजाब पुलिस से जुड़ा हुआ है। उनके पिता का नाम करम सिंह जवंदा है, जो एक पुलिस अधिकारी थे। मां का नाम परमजीत कौर है। बचपन से ही संगीत के प्रति उनकी रुचि थी। उन्होंने स्कूल के दिनों में गुरु लल्ली खान से गायकी सीखी और गुरदास मान के गीत सुनकर प्रेरित हुए। जवंदा ने खुद भी कुछ समय तक पंजाब पुलिस में काम किया लेकिन उसके बाद सिंगिंग को करियर बना लिया।  राजबीर का 2016 में डेब्यू सिंगल “कली जवंदे दी” से शुरुआत की। अगले ही साल “मुकाबला” ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। उनके हिट गानों में “पटियाला शाही पग”, “केसरी झंडे”, “शौकीन”, “लैंडलॉर्ड”, “सरनेम” है। 2017 में “कंगणी” (माही शर्मा के साथ) ने यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो उनका ब्रेक थ्रू हिट साबित हुआ। वे लोक वाद्ययंत्रों जैसे तुंबी बजाने में भी कुशल हैं।2018 में पंजाबी फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से डेब्यू किया, जहां उन्होंने सिपाही बहादुर सिंह का किरदार निभाया। अन्य फिल्में: “काका जी” (2019), “जिंद जां” (2019), “मिंदो तहसीलदारनी” (2019) में भी शानदार भूमिका निभाई। इसके अलावा सिकंदर 2 व जिंद जान में भी एक्टिंग की।

 

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा एक एक्सीडेंट बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। राजवीर जवंदा की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और कार्डियक अरेस्ट भी हुआ है। राजवीर जवंदा का शनिवार, 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रोड एक्सीडेंट हो गया था। वह बद्दी से शिमला जा रहे थे।

राजवीर जवंदा को तुरंत ही सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट बताई और कहा कि कार्डियक अरेस्ट भी हुआ है। इसके बाद सिंगर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं। ‘अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उन्हें देखा। जरूरी जांच और सारे टेस्ट किए गए। अभी उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। हालत गंभीर है, पर निगरानी में हैं।’

पंजाबी इंडस्ट्री के गायक कलाकार लगातार अस्पताल पहुंचकर राजवीर जवंदा के परिवार से मिल रहे हे और अरदास व दुआएं कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds