कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदरसिंह राजा ने सिंगर राजवीर जवंदा को एक्स पर श्रद्धांजलि 11 दिन से थे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। सिंगर कुछ दिन पहले एक बाइक हादसे का शिकार होकर बुरी तरह से  घायल हुए थे। कई दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज उनके निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वालों में शोक की लहर में फैल गई । पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने सिंगर राजवीर जवंदा को पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी।

राजवीर जवंदा को बाइक राइडिंग का शौंक था। उन्होंने हाल ही में 27 लाख की BMW बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से शिमला जाते वक्त उनके साथ हादसा हुआ था। जिसके चलेते उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी। राजवीर के दादा और पिता का निधन हो चुका है।उनके पिता का निधन अभी कुछ समय पहले ही हुआ थी।

बताया जा रहा है कि सिंगर ने 10 बजकर 25 मिनट पर उन्होने आखिरी सांस ली ।वह 11 दिन से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे ।उनके पार्थिव देह को राजवीर के पैतृक गांव पौना जगराओं तहसील लुधियाना ले जाया जाएगा ।जहां उनकी अंतिम विदाई दी जाएगी।

Exit mobile version