BREAKING

NEPAL

NEPAL के बारा जिले में फिर तनाव, Gen Z और CPN-UML समर्थकों के बीच हुई झड़प , हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू, 10 लोग घायल

नेपाल के बारा जिले के सेमरा क्षेत्र में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत की सीमा से सटे इस क्षेत्र में 19-20 नवंबर 2025 को कर्फ्यू लागू किया गया। यह कर्फ्यू पिछले कुछ महीनों में उत्पन्न तनाव के बाद लगाया गया है, जिसमें पुलिस फायरिंग में 21 युवाओं की मौत हो चुकी थी। अब लगभग 70 दिन बाद, हिंसा फिर से उभरकर सामने आई है।स्थानीय प्रशासन और रिपोर्टों के अनुसार, हालात बिगड़ने का मुख्य कारण Gen Z युवाओं और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल के समर्थकों के बीच हुई टकराव है।UML के महासचिव शंकर पोखरेल और युवा नेता महेश बस्नेत हाल ही में सेमरा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने एंटी-गवर्नमेंट रैली को संबोधित किया। उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलते ही सैकड़ों Gen Z युवा एयरपोर्ट पर जमा हो गए और UML के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद झड़प हुई, जिसमें पथराव और मारपीट शामिल थी। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। बारा जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कर्फ्यू दिन 1 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा।

हिंसा का असर

कई इलाकों में आगजनी और झड़पें हुईं।पुलिस ने सड़क पर गश्त बढ़ा दी।बुद्ध एयर की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं।UML के नेता वापिस काठमांडू लौट गए।नेपाल गृह मंत्रालय ने कहा कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आगामी चुनावों को तय समय पर कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शांति, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

हालात का क्रमिक नियंत्रण

गुरुवार 20 नवंबर को स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई, जब Gen Z प्रदर्शनकारियों और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हुए। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने भारत की सीमा से लगे बारा जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया।

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अपील

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी से “अनचाहे राजनीतिक उकसावे से बचने” और 5 मार्च, 2026 को होने वाले चुनावों से पहले लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा करने को कहा।कार्की ने बुधवार को 110 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह देश नई पीढ़ी के हाथों में हो और इसे विज़न वाले लोग मैनेज करें।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds