BREAKING

Iran

ईरान में महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की कानूनी अनुमति ,सरकार के फैसले से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद

ईरान से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है।ईरानी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए उन्हें कानूनी रूप से मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति दे दी है।
यह फैसला न सिर्फ यातायात कानूनों को स्पष्ट करता है, बल्कि ईरान में महिलाओं की रोज़मर्रा की आज़ादी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्या है नया फैसला?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की महिलाओं को अब मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाने के लिए आधिकारिक ड्राइविंग लाइसेंस मिल सकेगा।दरअसल, अब तक ईरानी कानून में महिलाओं के मोटरसाइकिल चलाने पर कोई साफ़ प्रतिबंध नहीं था,लेकिन इसके बावजूद प्रशासन उन्हें लाइसेंस जारी नहीं करता था।इस वजह से महिलाएं कानूनी रूप से असमंजस की स्थिति में थीं।नए नियमों के लागू होने के बाद यह कानूनी अस्पष्टता अब खत्म हो गई है।
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने मंगलवार को यातायात संहिता को स्पष्ट करने से जुड़े एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए….इस प्रस्ताव को ईरान के मंत्रिमंडल ने जनवरी के अंत में ही मंजूरी दे दी थी।अब इसके आधिकारिक तौर पर लागू होने के साथ ही दोपहिया वाहनों को लेकर वर्षों से चली आ रही कानूनी उलझन समाप्त हो गई है।अब तक ईरान में अगर किसी महिला का सड़क हादसा हो जाता था,तो कई मामलों में घायल होने के बावजूद महिला को ही दोषी ठहरा दिया जाता था।उसके पास मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस नहीं होता था,क्योंकि प्रशासन उन्हें लाइसेंस जारी ही नहीं करता था।इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि महिलाओं को अब सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में अनुचित रूप से दोषी नहीं ठहराया जाएगा…

इलना के मुताबिक, इस प्रस्ताव के तहत यातायात पुलिस के लिए कुछ अहम जिम्मेदारियां तय की गई हैं।महिला आवेदकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देना होगा…पुलिस की सीधी निगरानी में ड्राइविंग टेस्ट आयोजित करने होंगे…और योग्य महिलाओं को मोटरसाइकिल चालक लाइसेंस जारी करना अनिवार्य होगा

यानी अब यह फैसला सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ज़मीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला
ईरान में महिलाओं की स्वतंत्र आवाजाही और कानूनी सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम पहल है।हालांकि, यह फैसला सामाजिक तौर पर कितना स्वीकार किया जाएगा,
इस पर आने वाले समय में नज़र रखी जाएगी।
कुल मिलाकर,ईरान सरकार का यह कदम महिलाओं के लिए सिर्फ एक परिवहन सुविधा नहीं,बल्कि समान कानूनी अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि यह फैसला ईरान में महिलाओं के सामाजिक जीवन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह प्रभावित करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

No Content Available
Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds