BREAKING

4 days ago
EntertainmentIndia

RANVEER Singh की ‘धुरंधर’ में धमाकेदार एक्शन, माधवन के साथ पाकिस्तान पर मिशन

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर’ का ट्रेलर आखिरकार मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

अर्जुन रामपाल बने खतरनाक आईएसआई चीफ

ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल से होती है, जो मेजर इकबाल के किरदार में दिख रहे हैं। उनका किरदार पाकिस्तान की आईएसआई का इतना ताकतवर अधिकारी है कि वहां कोई बड़ा फैसला उनकी मर्जी के बिना नहीं लिया जा सकता। उनका डायलॉग—
ब्लीड इंडिया विद थाउज़ेंड कट्स…”
किरदार की तीव्रता को और बढ़ा देता है।

रणवीरमाधवन की सीक्रेट मिशन पर एंट्री

इसके बाद एंट्री होती है रणवीर सिंह और आर. माधवन की, जो मिलकर पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करने की योजना बनाते हैं।
माधवन को फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार निभाते बताया जा रहा है, जबकि रणवीर एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे।

माधवन का एक शक्तिशाली संवाद—
सर, मुंह तोड़ने के लिए मुट्ठी बंद करना जरूरी है…”
ट्रेलर में देशभक्ति का माहौल और तेज कर देता है।

अक्षय खन्ना और संजय दत्त के दमदार अवतार

  • अक्षय खन्ना ट्रेलर में एक खूंखार डकैत के रूप में दिखे हैं, जिनका अंदाज बेहद तगड़ा है।
  • वहीं संजय दत्त चौधरी असलम ‘द जिन्न’ के किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें बेहद खतरनाक बताया गया है।

एक्शन से भरपूर ट्रेलर, लेकिन म्यूजिक भारी पड़ा

ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी तेज है, जो कुछ जगहों पर दृश्यों को ढकता हुआ महसूस होता है। इसके बावजूद एक्शन, संवाद और स्टारकास्ट की मौजूदगी ट्रेलर को प्रभावशाली बनाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds