BREAKING

India

PM मोदी ने किया आज का छतीसगढ़ दौरा, 4260 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन , विधानसभा के नए भवन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत की ।प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन से की। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम के जननायकों की स्मृतियों को सहेजेगा, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के बुनियादी ढांचे में हुए व्यापक बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा,“वर्ष 2000 के बाद छत्तीसगढ़ में एक पूरी पीढ़ी बदल गई है। जब राज्य बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। सड़कें नहीं थीं। आज छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़कों का जाल 40,000 किलोमीटर तक फैल चुका है। यह विकास की गवाही है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

छत्तीसगढ़नई विधानसभा का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नवा रायपुर में बने नए अत्याधुनिक और भव्य विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।इस भवन की वास्तुकला में राज्य की कृषि-प्रधान पहचान “धान का कटोरा” बखूबी झलकती है। सदन की छत पर धान की बालियों और पत्तियों की आकृतियां उकेरी गई हैं। बस्तर के कारीगरों द्वारा तैयार लकड़ी का फर्नीचर इस भवन को स्थानीयता और सांस्कृतिक गरिमा प्रदान करता है।भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा को स्मार्ट विधानसभा के रूप में तैयार किया गया है। यह पूरी तरह डिजिटल, पेपरलेस और पर्यावरण अनुकूल भवन है। इसमें 200 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है, ताकि राज्य की बढ़ती जरूरतों को सहजता से पूरा किया जा सके।

14,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में एक नई छलांग देते हुए 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगे, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेंगे।

स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे निवेश से राज्य “पावर हब” के रूप में विकसित होगा।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2025 केवल छत्तीसगढ़ के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष है, क्योंकि यह भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है। उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया और कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता और नवाचार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

अगले 25 साल होंगे स्वर्ण युग की शुरुआत

अपने संबोधन के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य की रजत जयंती पर एक नए युग का उदय हो रहा है।“पिछले 25 साल की यात्रा गौरवशाली रही है, और आने वाले 25 साल छत्तीसगढ़ के स्वर्ण युग की शुरुआत करेंगे।”

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds