Ludhiana नगर निगम के जोन-बी कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शिरोमणि अकाली दल के काउंसलर कमल अरोड़ा और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीण सिंगला के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान काउंसलर ने इंजीनियर को उनके कार्यालय में ही थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद निगम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी भी हैरान रह गए। काउंसलर कमल अरोड़ा अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों को लेकर जोन-बी कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि क्षेत्र से जुड़ी कई फाइलें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई थीं। इसी संबंध में वह सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीण सिंगला से मिलने पहुंचे थे ताकि विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जा सके। कमल अरोड़ा का आरोप है कि प्रवीण सिंगला जनप्रतिनिधियों से सही तरीके से बात नहीं करते और विकास कार्यों की फाइलों को अनावश्यक रूप से लटकाते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान भी अधिकारी का रवैया ठीक नहीं था, जिसके कारण दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद प्रवीण सिंगला कार्यालय से बाहर निकल गए। मीडिया कर्मियों ने उनसे संपर्क करने और उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पूरे घटनाक्रम को लेकर और अधिक चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में प्रवीण सिंगला के भाई ने फोन पर मीडिया को बताया कि अकाली दल के काउंसलर ने उनके भाई के साथ हाथापाई की है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और जल्द ही प्रवीण सिंगला स्वयं मीडिया के सामने आकर पूरी घटना की जानकारी देंगे। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और घटना नगर निगम व राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एडिशनल कमिश्नर बोले मामले की जानकारी मिलने के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले में एडिशनल कमिश्नर नीरज जैन ने कहा कि उन्हें अभी इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है जिनके साथ यह हुआ है, जब वे मेरे पास आएंगे तभी स्पष्ट होगा। घटना के तुरंत बाद प्रवीण सिंगला कार्यालय से चले गए। मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। उनके कार्यालय छोडऩे के बाद इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और नगर निगम के कर्मचारियों में भी यह चर्चा का विषय बन गया। बाद में प्रवीण सिंगला के भाई ने फोन पर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि अकाली दल के पार्षद ने उनके भाई के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और जल्द ही प्रवीण सिंगला खुद मीडिया के सामने आकर पूरी जानकारी देंगे। इस बीच अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पार्षद कमल अरोड़ा के भाई अमरीक सिंह ने मामले में अलग राय रखी है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 20 की कई विकास परियोजनाओं की फाइलें लंबे समय से प्रवीण सिंगला के पास पेंडिंग थीं।
उन्होंने बताया कि उनके भाई सड़क मरम्मत और नई सड़क निर्माण के फाइलों पर चर्चा के लिए गए थे, लेकिन वहां वार्ता के दौरान माहौल खराब हो गया। अमरीक सिंह का कहना है कि बातचीत के दौरान पहले अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे विवाद बढ़ गया। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और स्थिति व्याकुल हो गई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई से संपर्क नहीं हो पाया है और उनका मोबाइल बंद है। संपर्क होने पर वे इस मामले में और जानकारी देंगे। इस पूरी घटना के बाद नगर निगम प्रशासन भी सजग हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि नहीं हुई है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर नीरज जैन ने कहा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों के साथ यह घटना हुई, उनसे बातचीत के बाद ही सारे तथ्य स्पष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई के लिए जांच की जाएगी। फिलहाल नगर निगम कार्यालय में हुई इस घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं बढ़ा दी हैं।










