BREAKING

ChandigarhIndiaSports

IPL Match में Sonam Bajwa और G Khan की मजेदार नोकझोंक वायरल

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में हुए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला, जब एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान एक ही स्थान पर मौजूद थे और उनकी मुलाकात कैमरों में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत होती नजर आई, जहां सोनम बाजवा ने मुस्कुराते हुए कहा “मैं तुहाडे नाल गल नहीं करनी”, जिसे लोग एक हल्की-फुल्की नाराजगी और शरारत के रूप में देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले जी खान ने कई इंटरव्यू और मंचों पर सोनम की तारीफ करते हुए उन्हें अपना क्रश भी बताया था, जिसके बाद यह पहली सार्वजनिक मुलाकात थी जिसमें दोनों के बीच बातचीत और हल्का-फुल्का तंज देखने को मिला। यह पूरा वाकया किसी गंभीर विवाद से ज्यादा एक मनोरंजक और दोस्ताना पल की तरह सामने आया, जिसे दर्शकों ने भी खूब एंजॉय किया और सोशल मीडिया पर इसके क्लिप्स तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

दोनों के बीच मैच के दौरान यह संवाद हुआ…

जी खान: हां जी, कैसी हो? सोनम बाजवा (मोबाइल के सामने हाथ हिलाते हुए): मैं तुहानु गल नहीं करनी, मेहरबानी करके, तुसी आख्या सी, सोनम बाजवा नाल गल नहीं करनी। (मैं आपसे बात नहीं करना चाहती, कृपया, आपने कहा था कि आप सोनम बाजवा से बात नहीं करना चाहते।) जी खान: तुस्सी बम्बे जा के भुला गए सी, इस कारण तुहानू छेड़ दिता (आप मुंबई जाकर भूल गए थे, इसलिए आपको छेड़ा था।) सोनम बाजवा: मैं तां हर वारी याद करदा हां। (मैं तो हर बार याद करती हूं।) जी खान: फेर आ गए न पंजाब, थैंक यू। (फिर आए न पंजाब में, थैंक यू।)

दोनों के बीच क्या चल रहा…

सोनम बाजवा और जी खान के बीच किसी आधिकारिक रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी, जी खान ने विभिन्न मीडिया इंटरव्यू और अपने कॉन्सर्ट्स में सोनम बाजवा के बारे में टिप्पणी की है और उन्हें अपना क्रश भी बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों के नाम एक साथ जोड़ने लगे हैं। जी खान के कार्यक्रम में सोनम बाजवा के समर्थन में नारे लगे 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाने लगे। उस समय जी खान ने सोनम बाजवा की प्रशंसा नहीं की, बल्कि कहा कि वो समय बीत चुका है। सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक पल के लिए चुप हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने कहा कि अब नई जानकारी देंगे तो फिर से हूटिंग होने लगी। सिंगर ने कहा कि इस बार जो नई जानकारी दूंगा, वह पक्की मुहर के साथ होगी। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, तुम लोग खुश हो जाओगे। तुम कहोगे कि क्या काला सा बहुत सुंदर पटा गया। फैंस ने मांग की कि जी खान सोनम बाजवा के लिए गाना गाएं, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, हम सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। इसके बाद, जी खान ने सोनम बाजवा के लिए “दो गल्लां करिये” गीत की कुछ पंक्तियाँ गाईं।

हिमाचल में कहा- कोई सोनम बाजवा नहीं

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए हरोली उत्सव में जी खान ने सोनम बाजवा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि न कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा, हमारे पास एक बहुत खूबसूरत आ चुकी है। उन्होंने बताया कि अब वह प्यार के मामले में केवल एक पर ध्यान देंगे और अन्य की तरफ नहीं देखेंगे। जी खान ने इस प्रकार की हरकतें बार-बार की हैं, लेकिन सोनम बाजवा की ओर से रविवार रात IPL मैच के दौरान पहली बार प्रतिक्रिया आई है। यह भी बताना जरूरी है कि यह मैच पंजाब किंग्स ने 54 रनों से जीता था। न्यू चंडीगढ़ में रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ को 255 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब को पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा था। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds