BREAKING

4 days ago
Haryana

HARYANA के 23वें जिले हांसी को मिला पहला डीसी, IAS डॉ. राहुल नरवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी

हरियाणा के नवगठित 23वें जिले हांसी को उसका पहला डिप्टी कमिश्नर (DC) मिल गया है। राज्य सरकार ने 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल को हांसी जिले का पहला डीसी नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।डॉ. राहुल नरवाल वर्तमान में हरियाणा सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में निदेशक व विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे कॉनफेड (CONFED) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

16 दिसंबर को हुई थी जिले की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 16 दिसंबर को हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 22 दिसंबर को हांसी के जिला बनने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया। अब डीसी की नियुक्ति के साथ ही जिले का प्रशासनिक ढांचा औपचारिक रूप से आकार लेने लगा है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

IAS बनने से पहले डॉ. राहुल नरवाल ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & AH) में स्नातक की पढ़ाई की है।

प्रशासनिक अनुभव

डॉ. राहुल नरवाल का प्रशासनिक करियर काफी मजबूत रहा है।2019-20 में बेरी (झज्जर) में एसडीएम के रूप में पहली पोस्टिंग हुई।2020-21 में चरखी दादरी में एडीसी बने।भिवानी में भी एडीसी के पद पर सेवाएं दी।2022 में पानीपत नगर निगम के कमिश्नर रहे और इसके बाद फतेहाबाद और चरखी दादरी में डीसी के रूप में कार्य किया।

डीसी के रूप में तीसरी नियुक्ति

डॉ. राहुल नरवाल की यह डिप्टी कमिश्नर के रूप में तीसरी पोस्टिंग है। एक वर्ष पहले उन्हें चरखी दादरी का डीसी बनाया गया था, जबकि इससे पहले वे फतेहाबाद जिले में डीसी रह चुके हैं।

ऐतिहासिक महत्व

गौरतलब है कि ब्रिटिश काल में हांसी को जिले का दर्जा प्राप्त था। लंबे समय बाद एक बार फिर हांसी को जिला बनाए जाने से क्षेत्र के प्रशासनिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।हांसी जिले के पहले डीसी के रूप में डॉ. राहुल नरवाल की नियुक्ति को राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds