अंबाला में आज रोडवेज कर्मचारियों ने एक दिन का धरना प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। कर्मचारियों का कहना है कि ओवर टाइम का बकाया भुगतान और कौशल रोजगार कर्मचारियों की तनख्वाह अब तक नहीं दी गई है।उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो यह धरना पूरे हरियाणा में हड़ताल का रूप भी ले सकता है।अंबाला के रोडवेज डिपो में आज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले साल नवंबर में GM रोडवेज से उनकी मांगों को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उनकी प्रमुख मांगें हैं-ओवर टाइम का भुगतान, और कौशल रोजगार कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को नज़रअंदाज़ कर रही है, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे प्रदेश में हड़ताल का रूप ले सकता है।धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और चेतावनी दी कि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो पूरे हरियाणा में रोडवेज सेवाएं ठप हो जाएंगी।फिलहाल, कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह विरोध आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल सकता है।