पंचकूला में HPSC घेराव, यूथ कांग्रेस पर वाटर कैनन,भर्ती मुद्दों पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

हरियाणा में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सड़कों पर नजर आई। पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय की ओर कूच कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना और हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया बैरिकेड्स पर चढ़ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पंचकूला पुलिस लाइन पहुंचाया। हालांकि कुछ समय बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग मुख्यालय का घेराव करने पहुंची हरियाणा युवा कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
क्या थीं युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें?

1. 35% न्यूनतम अंक की शर्त खत्म हो
युवा विरोधी 35% minimum marks criteria को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए, ताकि भर्तियों में बड़ी संख्या में पद खाली न रहें।
2. हरियाणा GK की वेटेज 20% हो
HPSC परीक्षाओं में Haryana GK के प्रश्नों की वेटेज कम से कम 20% तय की जाए, जिससे राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों का चयन सीमित हो सके।
3. भर्ती कैलेंडर जारी हो
HPSC और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) हर साल अपना भर्ती कैलेंडर जारी करें।
4. CET क्वालिफाइड उम्मीदवारों को ₹9000 मासिक भत्ता
चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा किए गए वादे के अनुसार CET Qualified उम्मीदवारों को हर महीने ₹9000 दिए जाएं।
5. स्पेशल लीगल सेल का गठन
HPSC और HSSC की अधिकांश भर्तियां कोर्ट में लंबित हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एक स्पेशलाइज्ड लीगल सेल बनाया जाए, जो उम्मीदवारों के सुझाव लेकर तेजी से मामलों का निपटारा करे।
6. खाली पदों को दोबारा विज्ञापित किया जाए
जिन भर्तियों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं, उन्हें दोबारा विज्ञापित (Readvertise) कर HPSC द्वारा भरा जाए।

Exit mobile version