BREAKING

4 days ago
Delhi

DELHI-NCR में जहरीली हवा का कहर, GRAP-4 हटते ही बिगड़ी हवा,AQI फिर ‘गंभीर’ स्तर पर,विजिबिलिटी हुई बेहद कम

राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में एक बार फिर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हवा की रफ्तार थमने और तापमान में गिरावट के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है।सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली के औसत AQI में अचानक तेज उछाल देखा गया।NCR के शहरों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।नोएडा के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया।

शनिवार सुबह AQI 355, ‘बहुत खराब’ श्रेणी

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी का AQI 353 से 355 के बीच दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

कोहरा और ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही, जिससे घना कोहरा छाया रहा।कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम 125 नॉटिकल मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दूसरा 30 दिसंबर के आसपास असर दिखा सकता है। हालांकि फिलहाल प्रदूषण में ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं।

GRAP-4 हटते ही फिर बिगड़ी हवा

GRAP-4 की पाबंदियां हटते ही दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण ने दोबारा आक्रामक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हवा की गति रुकने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।

डॉक्टरों की सलाह

बढ़ते प्रदूषण और ठंड को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।बाहर निकलते समय N95 मास्क का इस्तेमाल करें।हृदय और सांस के मरीज सुबह की सैर से बचें।ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की परतें पहनें।बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें।

दिल्ली-NCR इस समय जहरीली हवा, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड  तीनों की मार झेल रहा है। जब तक मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार नहीं बढ़ती, तब तक प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds