दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह राजधानी की शुरुआत घने कोहरे, धुंध और स्मॉग की चादर के साथ हुई। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, वहीं आंखों में जलन और सांस के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 387 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI का हाल
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार का AQI 442,पंजाबी बाग का AQI 418,चांदनी चौक का AQI 390, IGI एयरपोर्ट (T3) का AQI 371 दर्ज किया गया।राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया।
कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के लिए शुक्रवार को भी कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित,कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हो सकती है।सुबह के समय दृश्यता 100-150 मीटर तक सिमटी हुआ पाई गई।दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी
गुरुवार इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।अधिकतम तापमान 20.1°C औरन्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया।दिन और रात के तापमान में कम अंतर के कारण ठिठुरन बढ़ गई। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 17.8°C दर्ज किया गया।
प्रदूषण पर सख्ती
वायु प्रदूषण पर सख्ती के तहत गुरुवार को बिना PUC वाले 3,746 वाहनों के चालान काटे गए।एक ही दिन में 61,000 से ज्यादा PUC प्रमाणपत्र जारी किए गए।GRAP का चौथा चरण सख्ती से लागू किया गया।
कोहरा, ठंड और प्रदूषक तत्वों के मिश्रण से दिल्ली- NCR की हवा लगातार जानलेवा बनी हुई है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
