BREAKING

Delhi

DELHI में प्रदूषण का कहर, GRAP-3 हुआ लागू, 5वीं तक की कक्षाएं अब लगेगी हाइब्रिड मोड में

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर भयावह रूप धारण कर लिया है। हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को ‘हाइब्रिड मोड’ में चलाने का आदेश जारी किया है। इसका मतलब है कि अब छोटे बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जाएगी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि“शिक्षा निदेशालय, NDMC, MCD और दिल्ली छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए तत्काल प्रभाव से हाइब्रिड मोड  यानी भौतिक (ऑफलाइन) और ऑनलाइन (जहां भी संभव हो)  दोनों में कक्षाएं संचालित करें।”इसका सीधा अर्थ यह है कि माता-पिता चाहें तो अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं, वहीं जो बच्चे प्रदूषण के चलते घर पर रहना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची

मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस सीजन की सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 423 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर श्रेणी’ (Severe Category) में आता है।सोमवार को यह आंकड़ा 362 था, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में था। दिवाली के बाद से ही दिल्ली की हवा लगातार बिगड़ती जा रही है। तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषक कण नीचे जमते जा रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता और खराब हो रही है।

GRAP-3 हुआ लागू

केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली- NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण (Stage-III) लागू कर दिया है। GRAP-3 तब लागू किया जाता है जब AQI 400 या उससे अधिक पहुंच जाता है।GRAP-3 लागू होने के बाद गैर-आवश्यक निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक और खनन और पत्थर तोड़ने वाली मशीनों के संचालन पर प्रतिबंध,बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगई जाती है। अब, 5वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

किन स्कूलों में लागू होगा यह आदेश?

दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, यह निर्णय राजधानी के सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा ।चाहे वह स्कूल सरकारी हो या निजी मान्यता प्राप्त स्कूल हो.NDMC, MCD और छावनी बोर्ड के स्कूल में भी यह आदेश लागू किए जाएगें।इन सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत इस व्यवस्था को लागू करें और अभिभावकों को इसकी जानकारी दें।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।अधिकतम तापमान लगभग 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।सोमवार को दिल्ली में मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई थी।

दिल्ली सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वें अनावश्यक वाहन के प्रयोग से बचें,कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें,बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाने के लिए घर में रखें और मास्क का उपयोग करें।सरकार का कहना है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति में सुधार होते ही हाइब्रिड व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाएगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds