नई दिल्ली: PM मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि PM मोदी अपने संबोधन में किस विषय पर बोलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि PM मोदी GST की नई दरें लागू होने पर भी देश को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि कल यानि 22 सितंबर पर नवरात्रि के पहले दिन से GST की नई दरें लागू होने वाली हैं। ऐसे में PM मोदी का संबोधन इसी विषय को लेकर हो सकता है।
PM मोदी ने एक दिन पहले ही अपने गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं है। हमारा असली दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। ऐसा माना जा रहा है कि PM मोदी अपने इस संबोधन में ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ और नए H1 वीजा शुल्क को लेकर भी बोल सकते हैं।
PM मोदी का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब सोमवार से नई GST दरें लागू हो रही हैं। वहीं, इस समय भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ, एच1 वीजा को लेकर तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में PM मोदी का ये संबोधन कई मायनों में खास हो सकता है।
इन मुद्दों पर हो सकता है PM का संबोधन
इससे पहले भी PM मोदी GST की नई दरों को लागू करने के फायदे बता चुके हैं। इसके अलावा PM मोदी लगातार वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की बात करते आ रहे हैं। PM मोदी के संबोधन का फोकस इस ओर भी हो सकता है, जिससे देश की अर्थवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को जिस तरह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसे लेकर भी PM मोदी बोल सकते हैं। फिलहाल प्राथमिक के तौर पर यही माना जा रहा है कि PM मोदी GST की नई दरों पर ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अब GST की नई दरें लागू होने में कुछ ही घंटे रह गए हैं, ऐसे में यह संबोधन मुख्य रूप से इसी पर केंद्रित माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह भाषण आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ा हो सकता है. इसके साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।