BREAKING

4 days ago
Delhi

DELHI-MUMBAI एयर इंडिया फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग,इंजन में आई तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा ,सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 को सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद अपनी यात्रा बीच में ही रोककर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इंजन में आई तकनीकी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777-300ER विमान ने सुबह करीब 6:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ किया था। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान के इंजन नंबर-2 में ऑयल प्रेशर शून्य होने की चेतावनी मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत तुरंत विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया।

सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

विमान ने सुबह करीब 6:52 बजे (कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 7:47 बजे) दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। फ्लाइट में करीब 335 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-887 को टेकऑफ के बाद तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा। SOP के तहत एहतियातन विमान को दिल्ली वापस लाया गया। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य मुंबई तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है। साथ ही विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और इंजीनियरिंग टीम आवश्यक निरीक्षण में जुटी हुई है।

एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

घटना के बाद कुछ देर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों के बीच डर का माहौल देखा गया, क्योंकि हाल के विमान हादसों की यादें ताजा हो गई थीं। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और समय पर फैसले से बड़ा हादसा टल गया।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी अलर्ट

उधर, 22 दिसंबर की रात करीब 12 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट को एम्स्टर्डम–हैदराबाद KLM एयरलाइंस की उड़ान को लेकर बम की धमकी वाला ई-मेल मिला। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। यह फ्लाइट रात करीब 1 बजे सुरक्षित रूप से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।
एहतियातन सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं और जांच के बाद स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds