Cyclone “Montha”का कहर, आंध्र तट से आज टकराने की आशंका ,दक्षिण और पूर्व भारत में रेड अलर्ट भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात “मोंथा” तेजी से ताकतवर हो रहा है और अगले 24 घंटों में भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान आज शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और आसपास के तट से टकरा सकता है। इसके समय हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। तटीय जिलों में अचानक बाढ़, जलभराव और ऊंची समुद्री लहरों का खतरा है। मछुआरों और तटीय निवासियों को समुद्र से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड में हल्की बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश के आसार हैं, जिससे प्रदूषण से राहत मिल सकती है। देशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है और दक्षिण से उत्तर तक मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है।

 

 

Exit mobile version