BREAKING

IndiaUttar Pradesh

Yogi ने मोदी के 12 साल को बताया ऐतिहासिक

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में इन 12 वर्षों को सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित एक ऐतिहासिक दौर बताया है।सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश की जनता की सेवा करते हुए विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। अपने बयान में योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष देश के लिए परिवर्तन और प्रगति के प्रतीक रहे हैं। सीएम योगी ने अपने संदेश में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं, जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल तकनीक तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। भारत ने आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह विजन भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति समर्पण इस शासन व्यवस्था की मुख्य विशेषताएं रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंचों पर उसकी भूमिका पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। यह बदलाव प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

विश्व का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया 

अपने पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा,”विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई! इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया.यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं.”

देश की रक्षा प्रणाली की तारीफ की 

मुख्यमंत्री योगी ने 12 वर्षों में देश की सीमाओं की रक्षा प्रणाली मजबूत और विकसित भारत की ओर बढ़ने का जिक्र किया, लिखा कि सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है. डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है.

केंद्र की योजनाओं को सराहा 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वास्थ्य योजनाओं को सराहते हुए सीएम योगी ने लिखा,”प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रहा है.और आखिर में राष्ट्र प्रथम जैसी भावना के लिए लिखा,’नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds