Bihar Vidhan Sabha Chunav Result Live Updates:
दो चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज आने शुरू हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से राज्य के सभी 38 जिलों में मतगणना शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम की सील उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में खोली जाएगी। पूरे राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म है और शुरुआती रुझानों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
कांग्रेस: 17 मौजूदा विधायकों वाली पार्टी का आज क्या होगा
पिछले चुनाव (2020) में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं। लेकिन फरवरी 2024 के दौरान हुए राजनीतिक घटनाक्रम में उसके दो विधायक—सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम—एनडीए सरकार के समर्थन में चले गए। इसके बाद कांग्रेस के पास प्रभावी रूप से 17 विधायक बचे थे।एग्जिट पोल पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस को उम्मीद है कि आज के नतीजे उसके लिए बेहतर साबित होंगे।
JDU: 2020 में तीसरे नंबर पर रही पार्टी की आज परीक्षा
2020 के विधानसभा चुनाव में 43 सीटों पर सिमटी जदयू ने बाद में दो अन्य दलों के विधायकों को साथ लेकर अपनी संख्या 45 कर ली थी।बीच के राजनीतिक बदलावों में उसे नुकसान भी हुआ—एक विधायक के राजद में शामिल होने से संख्या घटकर 44 रह गई।उपचुनाव 2024 में बेलागंज सीट जीतकर जदयू फिर 45 पर पहुंचा।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस चुनाव में पार्टी की बड़ी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
RJD: 75 सीटों से शुरू हुई, 69 तक पहुंची पार्टी,आज कितनी मिलेगी?
राजद ने 2020 में 75 सीटें जीती थीं, लेकिन राजनीतिक उठापटक के कारण उसकी संख्या लगातार घटती-बढ़ती रही।
महत्वपूर्ण बदलाव:
- ओवैसी की AIMIM के 4 विधायक शामिल हुए → संख्या 79
- उपचुनाव में दो सीटें गंवाई → संख्या 77
- चार विधायक एनडीए में चले गए
- एक विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल
- तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर किया गया
- दो और विधायक पीएम मोदी की सभा में दिखाई दिए
इस तरह चुनाव के समय राजद वास्तविक रूप से 69 विधायकों की ताकत के साथ मैदान में उतरा।
अब देखना है कि 2025 में पार्टी कितनी सीटें बरकरार रख पाती है।
BJP: पिछले चुनाव की 74 से बढ़कर 80 विधायकों वाली पार्टी—आज क्या बदलता है?
2020 में भाजपा को 74 सीटें मिली थीं।
इसके बाद:
- कुढ़नी उपचुनाव जीतकर → 75
- वीआईपी के तीन विधायक शामिल → 78
- दो उपचुनाव जीतकर → 80
एनडीए की जीत का दावा एग्जिट पोलों में दिखा है। अब आधिकारिक नतीजों पर सबकी नजर है।
सबसे पहले कहां से आएगा परिणाम?
शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ हैं, इसलिए यहां का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है।पटना जिले में मोकामा की गिनती तेजी से पूरी होने की उम्मीद है।
मतगणना केंद्रों का माहौल
- सभी जिलों में गिनती सुबह 8 बजे एक साथ शुरू
- अधिकारियों की टीम तड़के ही मतगणना केंद्रों पर पहुंची
- प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की आवाजाही बढ़ी
- पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, उसके बाद ईवीएम की सील खुलेंगी
एनडीए vs महागठबंधन: आज साफ होगा जनादेश
दो चरणों के मतदान (6 व 11 नवंबर) के बाद 14 नवंबर को नतीजे आ रहे हैं।कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति—जन सुराज और कई बागी उम्मीदवारों की वजह से।लगभग सभी एग्जिट पोलों में एनडीए सरकार की वापसी का संकेत, लेकिन असली तस्वीर आज सामने आएगी।
