BREAKING

DelhiIndia

AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा रेप केस में गिरफ्तार, 6 महीने से थे फरार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब 6 महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पकड़ा।पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर सीट से विधायक चुने गए थे। उनके खिलाफ 2 साल पुराने मामले में कार्रवाई हो रही है।

विदेश से लौटने के बाद हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, पठानमाजरा कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
वह करीब 5 दिन पहले ही भारत लौटे थे और दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

एक महिला ने विधायक पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।महिला का कहना है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताया और शादी का प्रस्ताव रखा।महिला के मुताबिक, 2021 में दोनों की गुरुद्वारे में शादी भी हुई। बाद में उसे पता चला कि विधायक का तलाक नहीं हुआ था और वह पहले से शादीशुदा हैं।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने उनके निजी वीडियो बनाए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी दी।केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने हरियाणा के करनाल में उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह वहां से फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि उस दौरान उनके साथियों ने हमला भी किया था, जबकि विधायक ने इन आरोपों से इनकार किया था।अग्रिम जमानत न मिलने के बाद दिसंबर 2025 में कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद वह विदेश चले गए थे।

विधायक ने कहा- साजिश के तहत केस

पठानमाजरा का कहना है कि उनके खिलाफ यह मामला साजिश के तहत दर्ज किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया था कि AAP की दिल्ली लीडरशिप के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें फंसाया गयागिरफ्तारी के बाद विपक्षी नेताओं ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं और इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds