बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान आज यानी 21 फरवरी को पूरे 5 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी बुआ और अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर जेह के जन्मदिन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें मजेदार अंदाज में बधाई दी है।
बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
सोहा अली खान ने जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें केक कटिंग के दौरान की हैं, जिनमें पूरा कपूर-खान परिवार नजर आ रहा है। फोटोज में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सबा अली खान, सोहा अली खान और नेहा धूपिया दिखाई दे रहे हैं।

सोहा ने करीना की भी की तारीफ
सोहा अली खान ने अपने पोस्ट में नन्हे जेह को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ अपनी भाभी करीना कपूर खान के लुक और ग्लो की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने मजेदार कैप्शन के जरिए अपनी खुशी जाहिर की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
करीना कपूर ने दिया प्यार भरा रिएक्शन
सोहा के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया। करीना और सोहा की बॉन्डिंग हमेशा से ही काफी अच्छी रही है। दोनों अक्सर फैमिली फंक्शन, बर्थडे और त्योहार साथ मिलकर सेलिब्रेट करती नजर आती हैं।
फैमिली बॉन्डिंग की झलक
करीना कपूर, सोहा अली खान और करिश्मा कपूर को कई बार साथ में पार्टी करते और फैमिली टाइम एंजॉय करते देखा गया है। इनकी दोस्ती और पारिवारिक बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है।
करीना कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में होंगे।