BREAKING

DelhiIndiaIranUSAWorld News

12 LPG सिलेंडर के बाद बुकिंग अब ऐप पर, नया नियम लागू

आम लोगों की रसोई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) ने LPG गैस सिलेंडर को लेकर एक नया नियम लागू किया है, जिससे लाखों उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं।

अब अगर कोई उपभोक्ता एक साल में मिलने वाले 12 LPG सिलेंडर का कोटा पूरा कर लेता है, तो उसके बाद अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के लिए उसे नई प्रक्रिया अपनानी होगी।

12 सिलेंडर के बाद गैस बुक करने के लिए Hello BPCL ऐप डाउनलोड करना होगा ऐप पर जाकर कुछ जरूरी सवालों के जवाब देने होंगे जवाब देने के बाद ही बुकिंग स्वीकार होगी

परिवार में कितने सदस्य हैं?क्या घर में मेहमान आए हैं? क्या शादी या कोई बड़ा कार्यक्रम है? या कोई अन्य जरूरी कारणइन सवालों के जवाब देने के बाद ही अतिरिक्त सिलेंडर मिल पाएगायह नियम रविवार से लागू कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कई गैस एजेंसियों को भी इसकी जानकारी पहले से नहीं थी।
कई उपभोक्ताओं को तब पता चला जब उनकी गैस बुकिंग नहीं हो पाई।

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
सरकार के अनुसार:देश में LPG की कोई कमी नहीं है सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलेगी घबराने की जरूरत नहीं है  इस नए नियम से खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को दिक्कत हो सकती है: हर किसी के पास स्मार्टफोन नहीं है ऐप चलाना सभी के लिए आसान नहीं अतिरिक्त सिलेंडर के लिए अब एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं

जिन लोगों का 12 सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है उन्हीं पर यह नियम सीधे लागू होगा

पहले: 12 के बाद भी आसानी से बुकिंग हो जाती थी अब:कारण बताना जरूरीऐप पर जानकारी देना जरूरी

यह नियम गैस की सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए लाया गया है, लेकिन इससे आम लोगों, खासकर गांवों में रहने वालों को परेशानी भी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds