सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भड़के CJI जस्टिस सूर्यकांत, वकील को दी सख्त चेतावनी

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत काफी नाराज हो गए। एक वकील की टिप्पणी पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि उनकी अदालत में बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील मैथ्यूज नेदुम्पारा ने अदालत में कहा कि उन्होंने एक याचिका दायर की थी, जिसमें न्यायपालिका के कॉलेजियम सिस्टम को चुनौती दी गई थी और जजों की नियुक्ति के लिए नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन (NJAC) को लागू करने की मांग की गई थी।इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऐसी कोई याचिका कोर्ट में दर्ज नहीं है।

 

वकील की टिप्पणी से भड़के CJI

इस जवाब पर वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अदाणी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों से जुड़े मामलों में तो संविधान पीठ बनाई जाती है, लेकिन आम लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं होती।वकील की इस टिप्पणी से मुख्य न्यायाधीश बेहद नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत कड़ी चेतावनी दी।

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश ने सख्त लहजे में कहा,

“मिस्टर नेदुम्पारा, आप मेरी अदालत में जो कह रहे हैं, उसे सोच-समझकर बोलिए। यह मत समझिए कि जैसे आप दूसरी पीठों के सामने बदतमीजी करते रहे हैं, वैसे ही मेरी अदालत में भी करेंगे। मैं आपको साफ चेतावनी देता हूं।”

कोर्ट में सख्त रुख

CJI की इस सख्त टिप्पणी के बाद कोर्ट में कुछ देर के लिए माहौल गंभीर हो गया। उन्होंने साफ कर दिया कि अदालत की गरिमा बनाए रखना सभी के लिए जरूरी है और किसी भी तरह की असंयमित भाषा या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version