चंडीगढ़ के सेक्टर-38 की मोटर मार्केट में व्यक्ति का शव मिला है। शव मार्केट के गेट के पास स्थित झाड़ियों से पड़ा था। मार्केट का एक दुकानदार टॉयलेट के लिए गया था। इसी दौरान उसने झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो घबरा गया। वह तुरंत वापस आया और मार्केट वालों को बताया। उसके हाथ में एक बीड़ी का बंडल और माचिस मिली है। वहीं कमर के पास ही एक सिरिंज पड़ी हुई थी। ऐसे में पुलिस अंदेशा लगा रही है कि मामला ड्रग ओवरडोज का हो सकता है।
दुकानदार ने झाड़ियों में पड़ा व्यक्ति का शव देखा।
शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा शव की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। क्योंकि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। चेहरा काला पड़ गया है। इसके बाद मार्केट वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची। शव को देखा। इसके साथ ही एरिया में लोगों की आवाजाही रोक दी और थाना पुलिस को सूचित कर दिया।
फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए
पुलिस ने आते ही सबसे पहले शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर ही उसे कपड़े से कवर दिया। फोरेंसिक और सीएफएसल की टीम को सूचित किया। मौके एक टीम पहुंच गई।

पुलिस ने मीसिंग लोगों का डेटा मंगवाया
चंडीगढ़ के थानों को अलर्ट किया है। साथ ही उनसे तीन दिन में मीसिंग हुए लोगों का डेटा मंगवाया गया है। ताकि शव की पड़ताल की जा सके। शव को देखने से लग रहा है कि व्यक्ति अच्छे घर से था। उसने सफेद शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी।
SHO बोले- हर एंगल पर जांच कर रहे
मलोया थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह हत्या का मामला है या सामान्य मौत, इसका खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।










