BREAKING

GUJRAT

GUJRAT के मोडासा में दर्दनाक घटना नवजात शिशु,डाक्टर समेत 4 लोगों की एंबुलेंस में जलकर मौत

गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा शहर के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में एक दिन का नवजात शिशु, डॉक्टर और दो अन्य लोगों की जलकर मौत हो गई।यह घटना मोडासा-धनसुरा रोड पर हुई, जब नवजात को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात लगभग 1 बजे हुआ। आग अचानक कैसे लगी, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है।जन्म के बाद बीमार नवजात को मोडासा के एक निजी अस्पताल से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में एंबुलेंस में आग लग गई। बच्चे के पिता जिग्नेश मोची, डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया और नर्स भूरीबेन मनात की जलकर मौत हो गई।चालक और अन्य यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एंबुलेंस को मोडासा में एक पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है। आग इतनी तीव्र थी कि आसपास मौजूद लोग भी इसमें फंसे लोगों को बचाने में असमर्थ रहे। दमकल की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया, लेकिन तब तक चार लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।एंबुलेंस में आग लगने का कारण तो अब पुलिस की जाच और छानबीन के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds