नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब दिला दिया है। यह दूसरी बार है जब स्मृति की कप्तानी में आरसीबी ने ट्रॉफी जीती है।
इस बड़ी जीत के बाद जहां स्मृति की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर उनके पूर्व मंगेतर पलाश मुछाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खास बात यह है कि इस बार ट्रोलिंग में स्मृति की मां स्मिता मंधाना भी शामिल हो गई हैं।
मां ने मीम रीशेयर कर बिना कुछ कहे किया ट्रोल
WPL फाइनल के एक दिन बाद एक सोशल मीडिया मीम पेज ने स्मृति के शानदार प्रदर्शन पर एक मजेदार मीम शेयर किया। इस मीम में लिखा गया कि जिस तरह से स्मृति ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धुनाई की, ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें हर गेंद में अपने पूर्व प्रेमी पलाश मुछाल का चेहरा नजर आ रहा हो। इस मीम को स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से री-शेयर कर दिया। बिना कोई कैप्शन लिखे किए गए इस रीशेयर को यूजर्स ने सीधा-सीधा पलाश पर तंज माना।

सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
स्मृति की मां के इस पोस्ट को शेयर करते ही यह तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।
- किसी ने लिखा – “मम्मी रॉक्ड!”
- एक यूजर बोला – “असल भारतीय मां का जवाब यही होता है।”
- किसी ने कहा – “मां रॉक्ड, स्मृति शॉक्ड!”
- तो वहीं कई लोगों ने स्मिता मंधाना के लिए रिस्पेक्ट लिखा।
फाइनल में स्मृति का धमाकेदार प्रदर्शन
गुरुवार को खेले गए WPL फाइनल मुकाबले में RCB महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 87 रन की तूफानी पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मैच से एक रात पहले स्मृति को 103 डिग्री बुखार था, इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर ऐसा शानदार प्रदर्शन किया।
यह RCB का लगातार दूसरा WPL खिताब है।
पलाश मुछाल से टूटी थी शादी
स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी पिछले साल स्मृति के गृहनगर सांगली में होने वाली थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रस्में भी शुरू हो गई थीं, लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले ही कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया।हालांकि, दोनों ने कभी भी अलग होने की असली वजह सार्वजनिक नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स में जरूर कई तरह के दावे किए गए, लेकिन इस जोड़े ने इस पर चुप्पी बनाए रखी।
मैदान में जवाब, मां ने दिया सोशल मीडिया पर सपोर्ट
स्मृति मंधाना ने जहां अपने खेल से जवाब दिया, वहीं उनकी मां स्मिता मंधाना ने एक छोटे से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी के समर्थन का मजबूत संदेश दे दिया।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं —
“बेटी मैदान में चमकी, मां ने इंटरनेट जीत लिया!”