BREAKING

4 days ago
Entertainment

RED साड़ी में दुल्हन बनीं समांथा रूथ प्रभु, राज निदिमोरु से की गुपचुप शादी, मंदिर में लिए 7 फेरे,सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। दोनों ने सोमवार कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में प्राचीन योगिक परंपरा ‘भूत शुद्धि विवाह’ के माध्यम से शादी की। यह निजी विवाह समारोह लिंग भैरवी देवी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी मित्र शामिल हुए। भूत शुद्धि विवाह एक प्राचीन योगिक प्रक्रिया है जिसमें विवाह के दौरान जोड़े को पंचतत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) के आधार पर एक गहरे आध्यात्मिक बंधन से जोड़ा जाता है।

माना जाता है कि यह परंपरा दंपत्ति के भीतर मौजूद तत्वों को शुद्ध करती है और उनके रिश्ते में शांति, संतुलन और आध्यात्मिक समृद्धि लाती है।यह विवाह केवल चुनिंदा ईशा केंद्रों या लिंग भैरवी मंदिरों में ही किया जाता है।सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए तारीख “01.12.2025” लिखी। तस्वीरों में सामंथा लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत दुल्हन बनी नजर आ रही हैं, वहीं राज निदिमोरू सरल और पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए।एक तस्वीर में कपल अग्नि को साक्षी मानकर विवाह की पवित्र रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य फोटो में राज, सामंथा को अंगूठी पहनाते नजर आते हैं। हालांकि अधिकांश तस्वीरें हल्की धुंधली (ब्लर) दिखती हैं, फिर भी दोनों की खुशी साफ नजर आती है।

लगभग चार साल पहले नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने अब अपने जीवन की नई शुरुआत की है। पिछले कई महीनों से सामंथा और राज के रिश्ते की खबरें चर्चा में थीं, जिन पर अब इस शादी ने मुहर लगा दी है।सोशल मीडिया पर सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस और इंडस्ट्री के तमाम सितारे इस नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds