मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को रविवार मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी के 30 करोड़ रुपए के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से पकड़ा गया, जो उनकी साली का घर बताया जा रहा है।अब राजस्थान पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए बांद्रा कोर्ट में पेश कर उदयपुर ले जाएगी।

राजस्थान की इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।FIR में आरोप लगाया गया कि एक इवेंट में उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से हुई।कटारिया ने अपनी पत्नी की बायोपिक फिल्म बनाने का प्रस्ताव दिया।24 अप्रैल 2024 को उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो बुलाया गया।यहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर विक्रम भट्ट से कराई गई।बातचीत के दौरान तय हुआ कि भट्ट फिल्म बनाने की पूरी जिम्मेदारी लेंगे।लेकिन इसके लिए अजय मुर्डिया को सिर्फ पैसा भेजना होगा।इसके बाद ‘बायोनिक’ और ‘महाराणा’ नाम की दो फिल्मों के लिए 40 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया गया।
31 मई 2024 को 2.5 करोड़ रुपए RTGS से भेजे गए।कुछ दिन बाद 7 करोड़ की नई मांग की गई।दावा किया गया कि 47 करोड़ में 4 फिल्में बनेंगी और जिससे 100–200 करोड़ का प्रॉफिट होगा।मुर्डिया ने भट्ट और उनकी पत्नी द्वारा बताए गए वेंडर्स को ऑनलाइन पेमेंट किए।जब इसकी जांच की गई तो उसमें पाया गया कि जिन वेंडर्स को करोड़ों रुपए भेजे गए वे वास्तविक फिल्म वेंडर्स नहीं थे।उनमें से कई पुताई करने वाले या ऑटो ड्राइवर निकले।पैसों का बड़ा हिस्सा बाद में विक्रम भट्ट की पत्नी के खाते में ट्रांसफर हुआ।2 जुलाई 2024 को इंदिरा एंटरटेनमेंट LLP रजिस्टर हुई, जिससे लगभग 3 लाख रुपए की पेमेंट हुई थी।
पिछले सप्ताह राजस्थान पुलिस ने विक्रम भट्ट व उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्टऔर अन्य 6 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।उन्हें 8 दिसंबर तक पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया गया था।विक्रम भट्ट ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस केस में कोई नोटिस या लेटर नहीं मिला।राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है।शिकायतकर्ता के आरोपों के पास लिखित प्रमाण नहीं है।”अगर मैं धोखा दे रहा था, तो उन्होंने तीसरी फिल्म क्यों शुरू की?”
भट्ट का दावा है कि 30 साल के करियर में ऐसा पहली बार हुआ।उनके पास ईमेल्स, कॉन्ट्रैक्ट्स और सबूत मौजूद हैं।फिल्म में देरी की वजह शिकायतकर्ता द्वारा टेक्नीशियंस का पेमेंट न करना था।इस मामले में विक्रम भट्ट के अलावा 2 और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।मंगलवार को इस मामले में को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी व वेंडर संदीप त्रिलोभन को भी गिरफ्तार किया गया है।