BREAKING

4 days ago
Entertainment

बिदाई’ एक्ट्रेस SARA KHAN ने की शादी, रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से की हिंदू रीति-रिवाज से शादी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिदाई फेम सारा खान ने एक बार फिर सात फेरे ले लिए हैं। 36 साल की सारा ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड कृष पाठक संग हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। खास बात ये है कि कृष, रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं। शादी के साथ ही सारा अब सुनील लहरी के परिवार की बहू बन गई हैं।

सारा खान अपनी शादी में लाल जोड़े, माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, पहाड़ी गुलबंद और ट्रेडिशनल नथ में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के बाद कपल ने स्टेज पर रोमैंटिक डांस भी किया, जिसकी वीडियो फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं।कृष पाठक मरून शेरवानी में हैंडसम नज़र आए। दोनों ने शादी के बाद पैपराजी को भी कई प्यारे पोज दिए।

सारा और कृष की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी में गौहर खान अपने पति और बच्चे के साथ पहुंचीं। दोस्तों और फैंस ने सारा को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दीं।सारा और कृष लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले ही सारा ने सोशल मीडिया पर अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। दिवाली और करवा चौथ पर साझा की गई तस्वीरों में भी सारा सिंदूर लगाए नजर आई थीं। आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया।

सारा खान ने 2010 में रियलिटी शो बिग बॉस 3 में एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी। लेकिन शादी सिर्फ दो महीने चली और 2011 में दोनों का तलाक हो गया। अली ने इस शादी को बाद में “पब्लिसिटी स्टंट” बताया था। उस समय यह शादी काफी विवादों में रही थी।15 साल बाद अब सारा ने अपनी जिंदगी को नई शुरुआत दी है।

सारा खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ से मिली। इसके बाद सुराल सिमर का, जुनून ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, प्यार तूने क्या किया और कई रियलिटी शो में भी नजर आईं।सारा की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। फैंस और सेलेब्स दोनों ही कपल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds