बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सोमवार को अपने 65 नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले, पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक कुल 116 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका पार्टी का फोकस समाज के सभी वर्गों को समान अवसर देने पर है। उन्होंने कहा कि “जिसकी जितनी संख्या है, उसे उतनी हिस्सेदारी मिलेगी। बिहार में अति पिछड़ा समाज की संख्या सबसे अधिक है, इसलिए अब तक हमने एक तिहाई सीटें इसी समुदाय के उम्मीदवारों को दी हैं।”प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कांफ्रेंस में दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में 65 सीटों के उम्मीदवारों में से 19 रिजर्व और 46 जनरल सीटों के लिए उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही पार्टी ने जातीय संतुलन बनाए रखा है।
शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से उम्मीदवार इस सूची में शामिल हैं।इस सूची में 5वीं पास 1 उम्मीदवार को सूची में शामिल किया गयी है। 10वीं पास के 2 उम्मीदवारों व 12वीं पास 3 उम्मीदवारों और 7 वकील उम्मीदवारों 6 डॉक्टर उम्मीदवारों व2 उम्मीदवार इंजीनियर हैं।इस सूची में अति पिछड़ा वर्ग, OBC, SC, ST और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को शामिल कर सामाजिक संतुलन बनाए रखा गया है।
पार्टी में बड़े नामों का स्वागत
जन सुराज पार्टी में इस बार पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी भी शामिल हुए। रामचंद्र सहनी ने कहा कि 2005 से 2010 तक वे मंत्री रहे और 2020 तक विधायक थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब वे जन सुराज पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाएंगे।प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के सक्षम और अच्छे उम्मीदवारों को चुनकर चुनावी मैदान में उतार रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने में पूरी मदद करेगी और ट्रेनिंग भी प्रदान करेगी।
प्रशांत किशोर का चुनावी रणनीतिकार के रूप में राघोपुर आगमन
प्रशांत किशोर ने 11 अक्टूबर को राघोपुर से चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की थी। उन्होंने राघोपुर में जनता से संवाद करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक के पास आम जनता की समस्याओं तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे खुद राघोपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
पहली और दूसरी सूची का कुल आंकड़ा
पहली सूची में 51 उम्मीदवार घोषित किए थे।दूसरी सूची में आज 65 उम्मीदवार घोषित किए थे। अब तक कुल 116 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।इनमें से 25 आरक्षित सीटें हैं।बताया जा रहा है कि 91 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे, जिसमें अति पिछड़ा वर्ग को प्रमुख भागीदारी दी जाएगी।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने इस चुनाव में सामाजिक संतुलन, जातीय विविधता और अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है। पार्टी का दावा है कि बिहार के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी दल ने इतने बड़े पैमाने पर अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को टिकट दिया है।