BIHAR ASSEMBLY ELECTIONS 2025:महागठबंधन ने CM तेजस्वी यादव और DEPUTY CM, मुकेश सहनी को बनाया दावेदार,7 दलों के 14 नेता हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरों का ऐलान कर दिया है। इस ऐतिहासिक घोषणा के तहत RJD प्रमुख तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया है। वहीं, VIP प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो अन्य पिछड़े और वंचित वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस लगभग 50 मिनट तक चली थी। इसमें RJD, कांग्रेस, VIP समेत सात प्रमुख दलों के 14 नेता मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी नेताओं को बोलने का मौका दिया गया और सभी ने महागठबंधन की एकजुटता और बिहार में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पार्टियों की उपस्थिति इस प्रकार रही:

RJD पार्टी से तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मनोज झा, संजय यादव और कांग्रेस से अशोक गहलोत, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, पवन खेड़ा, अभय दुबे व VIP पार्टी से मुकेश सहनी मौजूद रहे।भाकपा माले पार्टी से दीपांकर भट्टाचार्य, CPM से ललन चौधरी और CPI से रामनरेश पांडे व ऑल इंडिया पान महासभा से आईपी गुप्ता प्रैस कांफैस में मौजूद रहे।ॉ

तेजस्वी यादव का बयान

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम सभी का दिल से धन्यवाद कि मुझ पर पुनः भरोसा जताया गया। जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरेंगे। बिहार में पिछले 20 साल से चली आ रही ‘निकम्मी सरकार’ को उखाड़ फेंकेंगे।” उन्होंने NDA पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 साल में मोदी सरकार और बिहार में JDU के शासन के कारण राज्य सबसे गरीब बना है, यहां इंडस्ट्री नहीं है और पलायन बढ़ रहा है।

गठबंधन की एकजुटता पर नेताओं ने क्या कहा

अब्दुल बारी सिद्दीकी (RJD) ने कहा कि महागठबंधन में सभी दल एकजुट हैं और संविधान की रक्षा करेंगे।दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा माले) ने कहा कि बिहार संविधान की रक्षा के लिए तैयार है।आईपी गुप्ता (ऑल इंडिया पान महासभा) ने भरोसा दिलाया कि उनके समुदाय का समर्थन महागठबंधन के साथ रहेगा।मुकेश सहनी (VIP) ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल से उन्होंने भाजपा को तोड़ने का संकल्प लिया था और अब महागठबंधन की सरकार बनाने का समय आ गया है।

सीटों का बंटवारा

महागठबंधन ने 243 सीटों के लिए कुल 254 उम्मीदवार घोषित किए हैं। RJD ने 143, कांग्रेस 60, भाकपा माले 20, VIP 15, CPI 9, CPM 4 और IIIP 3 उम्मीदवार उतारे हैं। कुछ सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बन गई है, लेकिन नामांकन वापस लेने से इसे सुलझा लिया गया।

 

 

Exit mobile version