BREAKING

afganistanPakistan

PAKISTAN ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत पर किया हमला, 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने “सही समय पर उचित जवाब” देने की खाई कसम

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव एक बार फिर भयावह रूप लेता दिखाई दे रहा है। अफगान अधिकारियों ने दावा किया है कि सोमवार आधी रात के बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने खोस्त प्रांत के गुरबुज़ जिले के मुगलगई इलाके में एक रिहायशी घर पर बमबारी की, जिसमें 9 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक स्थानीय नागरिक वालियत खान के परिवार से थे।यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ महीनों की सीमांत शांति के बाद अक्टूबर में दोनों देशों के बीच संघर्ष फिर तेज़ हुआ था।

आधी रात को हुआ हमला

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि हमला ठीक रात 12 बजे हुआ।मुजाहिद ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि देश अपने हवाई क्षेत्र, जमीन और नागरिकों की रक्षा करना जानता है और इस हमले का जवाब दिया जाएगा।खोस्त के अलावा पाकिस्तानी वायुसेना ने कुनार और पक्तिका प्रांतों में भी छापेमार कार्रवाई की। इन हमलों में चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए।इन प्रांतों की सीमा पाकिस्तान से लगती है, जहां कई बार दोनों ओर से गोलीबारी और हवाई हमले होते रहे हैं।

पेशावर धमाकों के बाद की गई कार्रवाई?

यह हमला पाकिस्तान के पेशावर में हाल में हुए बम धमाकों के बाद किया गया, जिनके लिए पाकिस्तान अक्सर अफगान सीमा क्षेत्र में सक्रिय समूहों को जिम्मेदार ठहराता है। हालांकि अफगान सरकार इस तरह के आरोपों को पूरी तरह खारिज करती है।

तालिबान ने दी कड़ी चेतावनी

तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस तरह के हमलों से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि“इन कार्रवाइयों से केवल तनाव बढ़ेगा और पाकिस्तान की सैन्य नीतियों की सच्चाई दुनिया के सामने आ जाएगी।”उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान समय आने पर जवाब देगा, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कार्रवाई कब और कैसे होगी।

सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अक्टूबर में भारी झड़पों के बाद दोनों देशों ने कुछ समय की शांति देखी थी।9 अक्टूबर  को पाकिस्तान ने काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की।11-12 अक्टूबर को तालिबान सैनिकों ने सीमा पर कई पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट को निशाना बनाया।अब खोस्त में हुआ ताज़ा हमला चिंताओं को बढ़ा रहा है कि दोनों देशों के बीच सीमा हिंसा का एक और दौर शुरू हो सकता है, जिससे आम नागरिकों की जान सबसे अधिक खतरे में पड़ती है।

हमले के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई घरों की दीवारें हिल गईं।अफगान सुरक्षा बल और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds