BREAKING

GOA

GOA NIGHTCLUB FIRE: दोनों फरार मालिक लूथरा ब्रदर्स फुकेत में थाई पुलिस ने किया गिरफ्तार,CBI और इंटरपोल की संयुक्त कार्रवाई

6 दिसंबर की आग में 25 लोगों की मौत के बाद फरार चल रहे नाइटक्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने फुकेत में पकड़ा। गोवा पुलिस, CBI और इंटरपोल की कार्रवाई के बाद ब्लू कॉर्नर नोटिस हुआ था जारी।गोवा के बिर्च नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के पांचवें दिन गुरुवार को क्लब के मालिकों में शामिल सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया। थाई पुलिस ने दोनों की तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें वे हथकड़ियों में नजर आ रहे हैं और अपने पासपोर्ट हाथ में लिए हुए हैं।भारतीय एजेंसियों की एक टीम थाईलैंड पहुंच चुकी है और दोनों को 24 घंटे के भीतर भारत लाया जा सकता है। गोवा पुलिस उनकी औपचारिक गिरफ्तारी लेने की तैयारी में है।

6 दिसंबर को लगी थी आग

गोवा के लोकप्रिय बिर्च नाइटक्लब में 6 दिसंबर की रात आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई।घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे।दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज है।जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों भाइयों ने रात 1:17 बजे थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए, जब दमकल टीम आग बुझाने में लगी थी।वे सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से फुकेत रवाना हो गए।गोवा पुलिस ने CBI और विदेश मंत्रालय के जरिए इंटरपोल की मदद मांगी थी, जिसके बाद ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ।नॉर्थ गोवा प्रशासन ने नाइटक्लब, होटल और पर्यटक स्थलों के अंदर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।माना जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक पटाखों से लगी थी।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जमानत याचिका

लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर रोहिणी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने अस्थायी सुरक्षा देने से इनकार किया।उनके वकील का दावा है किवे “व्यावसायिक यात्रा” पर गए थे।क्लब की रोजमर्रा की जिम्मेदारी स्टाफ संभालता है।गोवा पुलिस ने उनके पासपोर्ट पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10A के तहत सस्पेंड कर दिए हैं।दिल्ली फायर सर्विस ने क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए देशभर के होटल-रेस्टोरेंट में तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए हैं।

अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी

अग्निकांड केस में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।जिनमें चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक,जनरल मैनेजर विवेक सिंह,बार मैनेजर राजीव सिंघानिया व गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी  भरत कोहली को पुलिस अपनी हिरासत में ले चुकी है।क्लब के मालिकों में से एक मालिकों अजय गुप्ता, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार करके 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया।

गोवा CM प्रमोद सावंत बोले कि ‘8 दिन में जांच रिपोर्ट’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है।सभी मनोरंजन स्थलों में सख्त सुरक्षा ऑडिट शुरू हो चुका है।घटना की मजिस्ट्रेट जांच आठ दिन में पूरी कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।अब तक तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

गोवा का बिर्च नाइटक्लब अग्निकांड अब अंतरराष्ट्रीय जांच का मामला बन चुका है। लूथरा भाइयों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के बाद केस में महत्वपूर्ण मोड़ आना तय है। आग से हुई 25 मौतों ने नाइटक्लब सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds