BREAKING

GOA

GOA NIGHT CLUB अग्निकांड: क्लब के मालिक दोनों भाई गौरव–सौरभ लूथरा फुकेट भागे, CBI के जरिए इंटरपोल नोटिस जारी

गोवा के अर्पोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस आगजनी मामले के मुख्य आरोपी क्लब मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हादसे के तुरंत बाद देश से भाग निकले थे। पुलिस ने अब CBI के माध्यम से इंटरपोल नोटिस जारी करवा दिया है, ताकि दोनों को थाईलैंड से गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके।

फुकेट के लिए सुबह 5:30 की फ्लाइट से भागे आरोपी

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे वाली रात के कुछ घंटों बाद ही दोनों आरोपी भारत छोड़ चुके थे।मुंबई इमिग्रेशन से मिली जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट (6E 1073) से दोनों फुकेट (थाईलैंड) रवाना हुए।पुलिस का मानना है कि दोनों ने पहले से भागने की योजना तैयार कर रखी थी। FIR दर्ज होते ही गोवा पुलिस की एक टीम दिल्ली में उनके ठिकानों पर पहुँची लेकिन दोनों वहाँ पहले से गायब थे। बाद में पुलिस ने कानूनी नोटिस उनकी संपत्तियों पर चस्पा कर दिया।

क्लब के तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता की तलाश भी जारी

सूत्रों के अनुसार क्लब में सौरभ और गौरव लूथरा के साथ अजय गुप्ता भी पार्टनर है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है और किसी भी समय उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।इस बीच दिल्ली से भारत कोहली को हिरासत में लेकर गोवा लाया जा रहा है, जिससे पूछताछ होने की उम्मीद है।

सरकार की कार्रवाई तेज

घटना के बाद सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने ‘रोमियो लेन’ कंपनी की दो अन्य प्रॉपर्टीज़ को भी सील कर दिया है।जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर NOC नहीं थी।अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे चलाए जा रहे थे।सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन हुआ था।मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

SDMA का बड़ा आदेश

25 लोगों की दुखद मौत के बाद स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है।गोवा के सभी नाइट क्लब,रेस्टोरेंट,बार और इवेंट वेन्यू को 7 दिनों के भीतर इंटरनल सेफ्टी ऑडिट करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार रखनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।इस बीच सभी मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds