BREAKING

GOA

GOA CLUB हादसे में लापता मालिक सौरभ लूथरा ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी, पुलिस ने लापता मालिक के खिलाफ किया लुकआउट नोटिस जारी

गोवा के अर्पोरा स्थित नाइट क्लब ‘Birk by Romeo Lane’ में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब पुलिस की जांच तेज हो गई है। हादसे के बाद क्लब के मालिक और चेयरमैन सौरभ लूथरा का पहला बयान सामने आया है, लेकिन वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अधिकारियों ने लूथरा सहित क्लब मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।

मालिक सौरभ लूथरा का पहला बयान

सौरभ लूथरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रबंधन इस घटना से “गहराई से हिल गया है” और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सौरभ लूथरा दुर्घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में गोवा पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है।

 5 प्रबंधक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में नाइट क्लब के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें राजीव मोदक  मुख्य महाप्रबंधक,विवेक सिंह  महाप्रबंधक व राजीव सिंघानिया  बार मैनेजर और प्रियांशु ठाकुर  गेट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इन सभी को स्थानीय माननीय कोर्ट ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने एक ओर आरोपी को दिल्ली के गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम भारत बताया जा रहा है।जो क्लब के डेली ऑपरेशन देखता था।

 जांच में बड़े खुलासे

पुलिस की जांच में बड़े खुलासे हुए हैं।जिसमें सामने आया है कि क्लब के  कई जरूरी दस्तावेज जैसे किलाइसेंसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की NOC उपलब्ध नहीं है।फायर लाइसेंस भी संदिग्ध तरीके से जारी हुआ प्रतीत होता है।क्लब में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी।क्लब के एंट्री और एग्जिट गेट बेहद संकरे थे।भीड़ के समय बाहर निकलने का पर्याप्त मार्ग नहीं था।दमकल सुरक्षा उपकरणों की कमी क्लब में पाई गई।बैकवाटर के बीच बना क्लब सिर्फ एक संकीर्ण रास्ते से जुड़ा था, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई।

 कैसे लगी आग?

6 दिसंबर की रात क्लब के किचन में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी।क्लब में उस समय 100 से अधिक लोग मौजूद थे।घना धुआं तेजी से बेसमेंट में फैल गया और ज्यादातर मौतें दम घुटने की वजह से हुईं।मृतकों में 20–21 स्टाफ सदस्य (झारखंड, यूपी, महाराष्ट्र और नेपाल के निवासी) शामिल हैं।दिल्ली के एक परिवार के 4 पर्यटक और अन्य 7 लोग शामिल हैं।इस घटना के बाद गोवा सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी क्लबों, पबों और मनोरंजन स्थलों का तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना पर्यटन व नाइटलाइफ सेक्टर में ढीली निगरानी और अनियमितताओं की ओर इशारा करती है।

क्लब के मालिक सौरभ लूथरा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए फिलहाल प्राथमिकता है।लाइसेंस जारी करने में शामिल अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर और भी कईं गिरफ्तारियां हो सकती हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds