एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 60 करोड़ के फ्रॉड मामले में उनकी मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रहीं हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानि Economic Offenses Wing शिल्पा शेट्टी से तकरीबन 5 घंटे तक पुछताछ की है।मुंबई पुलिस की Economic Offenses Wing ने 60 करोड़ के कथित फ्रॉड मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया। इस दौरान शिल्पा ने अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक अकाउंट से जुड़े कथित लेनदेन की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कई दस्तावेज भी पेश किए, जिन्हें पुलिस जांच रही है। बता दें कि अब तक राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

मामला 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें कपल की अब बंद हुई कंपनी BEST DEAL TV Pvt. Ltd. शामिल है। यह केस दीपक कोठारी, डायरेक्टर UY Industries Pvt. Ltd. ने दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा और शिल्पा ने उन्हें कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया और उन्होंने 60,48,98,700 रुपये का निवेश किया। शिल्पा ने इस निवेश के लिए व्यक्तिगत गारंटी भी दी थी।इससे पहले सितंबर के महीने में Economic Offenses Wing ने धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। दीपक कोठारी का आरोप है कि दंपती ने अपने व्यवसाय के विस्तार के बहाने पैसे लिए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।

राज कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर को Economic Offenses Wing के समन पर उपस्थित होकर पूछताछ में भाग लिया। मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए अंखड़ की बेंच ने राज्य की ओर से पेश पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मंकुनवार देशमुख को कपल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। कपल ने कोर्ट को बताया कि अक्टूबर 21-24 को उन्हें लॉस एंजेल्स, 26-29 अक्टूबर को कोलंबो और मालदीव, और 20 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक दुबई और लंदन यात्रा करनी है। EOW का जवाब 8 अक्टूबर तक दाखिल किया जाएगा, जब कोर्ट दोबारा याचिका पर सुनवाई करेगा।
अभी तक शिल्पा या राज कुंद्रा की सीधी भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस से उनके और राज कुंद्रा के बिजनेस लेनदेन को लेकर कई सवाल किए गए। अब पुलिस इस मामले की जाँच और गहराई से कर रही है।










