BREAKING

UKWorld News

पत्रकार के किस सवाल पर भड़क गए Donald Trump, क्यों देने लगे धमकी!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा का विशय बन गए । ट्रंप के गुस्सा का शिकार इस बार एक पोलिश पत्रकार हुआ ।हुआ यूं कि ट्रंप पोलैंड़ के राष्ट्रपति के साथ एक बैठक कर रहे थे।तभी वहां एक पत्रकार ने एक ऐसा सवाल कर लिया कि रोनाल्ड ट्रंप गुस्सा हो गए।

पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नावरोकी के साथ बैठक के दौरान एक पोलिश पत्रकार के सवाल पर ट्रंप भड़क गए। दरअसल पत्रकार ने पूछा कि भारत रूस से तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा आयातक है। उसपर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर रूस को “सैकड़ों अरब डॉलर“ का नुकसान पहुंचाया गया है। पत्रकार के चुभने वाले सवाल से ट्रंप इतने खफा हो गए कि उन्होंने उसने नई नौकरी ढूंढने की नसीहत तक दे डाली। ट्रंप ने कहा कि भारत पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ के साथ-साथ रूसी तेल खरीदने की वजह से अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जो 27 अगस्त से लागू हो चुका है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि रूस के खिलाफ “फेज टू और फेज थ्री” की कार्रवाई अभी बाकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ कदम न उठाने के सवाल पर तीखा जवाब दिया और भारत पर लगाए गए सेकेंडरी सैंक्शन्स का हवाला दिया।गुस्से से लाल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “और मैंने अभी तक दूसरा या तीसरा फेज पूरा नहीं किया है। लेकिन जब आप कहते हैं कि कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो मुझे लगता है कि आपको कोई नई नौकरी ढूंढ लेनी चाहिए।” ट्रंप ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “आपको कैसे पता कि कोई कार्रवाई नहीं हुई? क्या आप कहेंगे कि चीन के बाहर सबसे बड़े खरीदार भारत पर, जो लगभग बराबर का ही है, सेकेंडरी टैरिफ लगाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई? इससे रूस को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। आप इसे कोई कार्रवाई नहीं कहेंगे?”

इस बयान के जरिए ट्रंप ने न केवस रूस के खिलाफ सख्त रूख को अपनाया  बल्कि रूस के सहयोगियों को भी स्पष्ट संदेष देने की कोशिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds