BREAKING

USA

AMERICA :NORTH कैरोलिना में वीकेंड पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 2 लोगों की मौके पर मौत और 11 लोग घायल , जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के मैक्सटन में शनिवार की सुबह एक वीकेंड पार्टी के दौरान हुई हिंसक गोलीबारी हुई। जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा हि कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक 16 साल का किशोर और 49 वर्षीय जेसी लॉकलीयर जूनियर शामिल हैं।जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।बताया जा रहा है कि यह घटना मैक्सटन शहर के बाहर एक ग्रामीण इलाके में स्थित डिक्सन ड्राइव पर हुई।घटना के समय पार्टी में लगभग 300 लोग मौजूद थे, जिनकी उम्र 16 साल से लेकर 50 साल तक थी। शेरिफ के मुताबिक, गोलीबारी पार्टी में मौजूद दो समूहों के बीच झगड़े के कारण हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने तक लगभग 150 से ज्यादा लोग वहां से फरार हो चुके थे।

पुलिस और जांच की जानकारी

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी सुबह लगभग 3 बजे मिली। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को अफरा-तफरी और तबाही का मंजर देखने को मिला। आसपास बिखरी गाड़ियां, कचरा और गोलियों के निशान ने घटना की भयावहता को और बढ़ा दिया।शेरिफ विल्किंस ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह एक अलग-थलग घटना प्रतीत होती है। उन्होंने कहा, “हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”पुलिस की जांच अभी जारी है। शेरिफ कार्यालय के अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी है या कोई गवाह है, तो वे तुरंत शेरिफ विभाग से संपर्क करें।

उत्तरी कैरोलिना के मैक्सटन में हुई यह घटना अमेरिका में बढ़ती हिंसा और गन कल्चर की गंभीर समस्या को उजागर करती है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds