USA

लॉस एंजिल्स की शेवरॉन रिफाइनरी में लगी भीषण आग, आकाश तक उठीं आग की लपटें ,इलाके में फैली दहशत

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। अमेरिका के पश्चिमी तट की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक शेवरॉन की एल-सेगुंडो रिफाइनरी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ पूरे इलाके में फैल गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि रिफाइनरी परिसर में तेज धमाके की आवाज आई और कुछ ही देर में चारों ओर आग की लपटें फैल गईं।

आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती हुई दिखीं।  जिसकी बारे में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई । फायर बिग्रेड की मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग रिफाइनरी के एक ही हिस्से में लगी थी, जिससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारणों का पता नही चल पाया है ।

पहले भी लग चुकी है रिफाइनरी में आग

लॉस एंजिल्स की शेवरॉन रिफाइनरी में पहले भी आग लग चुकी है। अक्टूबर 2017 में पंप फेलियर की वजह से भयानक आग लग गई थी। रिपोर्टस की माने तो उस समय भी आग पर काबू पा लिया गया था। पंप फेलियर के बाद लगी आग की लपटें भी काफी ऊपर तक पहुंची थी।आग की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के भी घायल होने की खबर सामने नही आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आग की वीडियो

रिफाइनरी में लगी आग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिफाइनरी से घना धुआं उठ रहा है और पूरे इलाके में धुआं फैल चुका है।लोगों के मुताबिक, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में बिजली जैसी चमक दिखी।

 

 

Exit mobile version