पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में एक विनाशकारी विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। मलिकपुर क्षेत्र स्थित क्रिस्टल केमिकल फैक्ट्री में यह धमाका सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना का कारण गैस रिसाव के चलते स्टीमर में हुआ ब्लास्ट था। धमाका इतना जोरदार कि पूरा इलाका हिल गया।स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि चार औद्योगिक इकाइयाँ ध्वस्त हो गईं। शाहाब टाउन के नौ घरों की छतें ढह गईं।आसपास के कई घरों में आग लग गई।सड़कों पर मलबा ही मलबा दिखाई देने लगा।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धमाके होने के बाद उठती लपटें, धुआँ और मलबे में दबे लोगों को निकालती रेस्क्यू टीमों को देखा जा सकता है।पुलिस और रेस्क्यू 1122 के मुताबिक मरने वालों में एक ही परिवार के सात सदस्य थे।मृतकों की उम्र एक साल से लेकर 62 साल तक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री के केमिकल वेयरहाउस में खतरनाक ज्वलनशील केमिकल्स को बेहद असुरक्षित ढंग से रखा गया था।स्थानीय लोग पहले भी प्रबंधन को कई बार चेतावनी दे चुके थे।पुराने बॉयलरों की नियमित सर्विस या रिप्लेसमेंट नहीं किया गया था।बॉयलर में अचानक प्रेशर बढ़ने से हादसा हुआ।फैक्ट्री के मालिक कैसर चुगताई धमाके के बाद कई घंटे फरार रहे।बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।लेबर बॉडीज़ का कहना है कि सरकार ने सुरक्षा नियमों को लागू करने में भारी लापरवाही की है।फैक्ट्री को ऐसे खतरनाक माहौल में काम करने के चलते मजदूरों और आसपास के निवासियों की जान लगातार खतरे में थी।massive explosionपंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और कहा कि“इस तरह की घटनाएँ स्वीकार्य नहीं। जिम्मेदारों को सख्त सज़ा दी जाएगी।”उन्होंने कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।कमिश्नर ने घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति बना दी है।घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।मलबा हटाकर प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आपरेशन जारी है।









