BREAKING

Pakistan

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर तहरीक-ए-तालिबान का हमला, 2 अधिकारियों सहित 11 पाकिस्तानी सैनिक शहीद, TTP ने ली सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें 11 सैनिक शहीद हो गए। इनमें दो अधिकारी भी शामिल हैं। हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे कुर्रम जिले में हुआ।

रिपोर्टो के अनुसार, आतंकियों ने पहले सड़क किनारे बम विस्फोट कर काफिले को निशाना बनाया और इसके बाद ऑटोमैटिक हथियारों से गोलियां चलाईं। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि सैनिक उस समय खुफिया अभियान पर तैनात थे। यह हमला तब हुआ है जब मंगलवार को KP में ही पाकिस्तानी आर्मी ने एक ऑपरेशन में प्रमुख आतंकी पीर आगा कंधारी को मार गिराया था.

हालिया कार्रवाई में 19 आतंकियों का सफाया

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पिछले दिन खैबर पख्तूनख्वा के ओरकज़ाई जिले में एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 19 आतंकियों को ढेर किया। ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39) और मेजर तैय्यब रहात (33) भी शहीद हुए। सेना ने कहा, उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

TTP के हमले बढ़े

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पिछले कुछ महीनों में और अधिक सक्रिय हो गया है। संगठन सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर इस्लामी कानून लागू करना चाहता है। पाकिस्तान का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रही है, जहां से उन्हें ट्रेनिंग और समर्थन मिल रहा है। अफगानिस्तान ने इस आरोप से इनकार किया है।

पाकिस्तान में बढ़ती आतंकवाद की स्थिति

जनजातीय इलाकों में हिंसा लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने दक्षिण वजीरिस्तान में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 12 सैनिक मारे गए थे। हाल ही में पाकिस्तानी वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा के एक गांव पर बमबारी की, जिसे TTP का ठिकाना बताया गया। ऐसी रिपोर्ट्स भी आईं थी कि इसमें कई नागरिक भी मारे गए है लेकिन बाद में पाकिस्तान ने इस हमले के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया है कि वह TTP के लड़ाकों को रोकने में नाकाम रही है.

TTP क्या है?

TTP, जिसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ है और इसका उद्देश्य पाकिस्तान में इस्लामी कानून लागू करना है। यह संगठन अफगानिस्तान से ट्रेनिंग लेकर पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर हमला करता है।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन गया है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं। । TTP लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बना हुआ है। जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था।2024 में TTP ने 482 हमले किए, जिससे 558 लोगों की मौत हुई, जो 2023 की तुलना में 91% अधिक है।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds