BREAKING

4 days ago
World News

SOUTH AFRICA में खौफनाक फायरिंग, प्रिटोरिया के हॉस्टल में भीषण गोलीबारी 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, 3 हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर खूनखराबे की दर्दनाक घटना से दहल उठा है। राजधानी प्रिटोरिया के पास एटेरिजविले स्थित सॉल्सविले हॉस्टल (SolsVille Hostel) में शनिवार तड़के तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस भीषण हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, कुल 25 लोगों को गोली मारी गई।स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4:15 बजे हुई, जब हॉस्टल के अंदर एक अवैध शराबखाने (illegal tavern) में कई लोग शराब पी रहे थे। अचानक तीन हथियारबंद हमलावर अंदर घुसे और बिना कुछ कहे गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।पुलिस को घटना की सूचना लगभग 6 बजे मिली, जिसके बाद फोरेंसिक यूनिट, बैलिस्टिक टीम और स्पेशल क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची।

मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल

इस घटना को और भी भयावह बनाती है कि मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।जिसमें 3 साल का बच्चा ,12 साल का बच्चा और 16 साल की लड़की भी शामिल है।3 साल का बच्चा उसी अवैध शराबखाने के मालिक का बेटा बताया जा रहा है। बाकी मृतक वयस्क हैं।पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर एथलेंडा मैथे ने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है।

अवैध शराबखानों पर चल रहा था विवाद

पुलिस ने बताया कि जिस जगह यह फायरिंग हुई, वह बिना लाइसेंस का अवैध शराबखाना था, और इसे लेकर इलाके में पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि अवैध शराबखाने दक्षिण अफ्रीका में अपराध का बड़ा कारण बन चुके हैं।मैथे ने कहा कि“बिना लाइसेंस वाले शराबखाने हमारे लिए बड़ी चुनौती हैं। यहां झगड़े, गलतफहमियां और हिंसक वारदातें सबसे ज्यादा होती हैं।”पुलिस ने बताया कि अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच 11,975 अवैध शराबखाने बंद किए गए हैं और 18,676 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इसके बावजूद ऐसे अवैध शराबखाने तेजी से बढ़ रहे हैं, जो स्थानीय अपराध और हत्या की घटनाओं में इजाफ़ा कर रहे हैं।

तीन संदिग्धों की तलाश शुरू

पुलिस ने तीन अज्ञात बंदूकधारियों की तलाश तेज कर दी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हत्या के पीछे क्या वजह थी, यह अभी साफ नहीं है। हालांकि, प्राथमिक जांच में गैंग प्रतिद्वंद्विता और अवैध शराब कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने 11 हत्या और 14 हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।दक्षिण अफ्रीका दुनिया के सबसे हिंसक देशों में गिना जाता है।हाल ही में गैंग वायलेंस और गन क्राइम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, खासकर जोहान्सबर्ग, केप टाउन और आस-पास के इलाकों में बढ़ौतरी देखने को मिली है।

सॉल्सविले हॉस्टल के आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराबखानों के कारण तनाव और अपराध बढ़ रहा है।समुदाय नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इन अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और रात के समय सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds