BREAKING

4 days ago
China

CHINA में 15 साल बाद सबसे बड़ा ट्रेन हादसा ,ट्रैक पर काम कर रहे लोगों को ट्रेन ने मारी टक्कर ,11 लोगों की मौत ,रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन पर एक परीक्षण (टेस्ट) ट्रेन की टक्कर से 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना उस समय हुई, जब रेलवे कर्मचारी ट्रैक के एक घुमावदार हिस्से में मरम्मत और निरीक्षण कार्य कर रहे थे।रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना सुबह उस समय हुई जब ट्रेन नंबर 55537, जो भूकंप से जुड़े सिस्मिक इक्विपमेंट की जांच के लिए परीक्षण रन पर थी, अचानक उसी ट्रैक पर पहुंच गई जहां कर्मचारी काम कर रहे थे। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने और घुमावदार ट्रैक पर दृश्यता कम होने के कारण ड्राइवर को कर्मचारियों का समूह नजर नहीं आया और भीषण टक्कर हो गई।चीन के मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ने पुष्टि की कि यह ट्रेन सिस्मिक संकेतों का पता लगाने वाली प्रणाली की टेस्टिंग कर रही थी। यह ट्रेन एक नियमित सुरक्षा जांच का हिस्सा थी, जो युन्नान जैसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र में चलती रहती है।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय सरकारी एजेंसियों ने तत्काल इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर पहुंची टीमों ने मृतकों के शवों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। कुनमिंग रेलवे अथॉरिटी ने घायलों और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह रेल दुर्घटना चीन में 2011 में हुए घातक ट्रेन हादसे के बाद दूसरी सबसे गंभीर घटना मानी जा रही है, जब वेनझोउ में हाई-स्पीड ट्रेन दुर्घटना में 40 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे।चीन दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क चलाता है 1,60,000 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले इस नेटवर्क में हर साल अरबों यात्री यात्रा करते हैं। इसकी गति और सुरक्षा की प्रशंसा की जाती है, हालांकि बीते वर्षों में कई हादसों ने सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू और क्लियरेंस ऑपरेशन के बाद लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन पर सामान्य परिवहन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है और दोषियों की पहचान होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds